लुधियाना: फैक्टरी में लगी भीषण आग, फैक्ट्री के अंदर सो रहे कई सारे लोग झुलसे

गौशाला रोड से हरबंसपुरा के श्री शनिदेव मंदिर को जाती गली में स्थित एक फैक्ट्री में आज देर रात 11 बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि फैक्ट्री के अंदर सो रहे तीन लोग भी इसकी चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गए, जिन्हें फायरब्रिगेड कर्मियों और इलाके के कुछ लोगों की सहायता से तुरंत सीएमसी हॉस्पिटल में पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए दलीप कोच, गांधी नगर होजरी मार्केट के प्रधान नीरज आहूजा बूटा,कांग्रेस नेता अरुण शर्मा और वरुण चोपड़ा अपनी गाडियां लेकर पहुंचे क्योंकि मौके पर फायर ब्रिगेड के अलावा कोई और मेडिकल वैन उपलब्ध नहीं थी।

बताया जा रहा है कि जिस फैक्ट्री में हादसा हुआ है उसकी ऊपर वाली मंजिल पर तीनों लोग सो रहे थे और ऊपर जाती सीढ़ियों पर लगे दरवाजे पर बाहर से ताला लगाया हुआ था। ज्यों ही फैक्ट्री की ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी तो उसकी लपटें ऊपर तक फैल गई जिससे ऊपर से रहे तीनों लोगों ने उनको बाहर निकालने के लिए बहुत शोर मचाया। फायर ब्रिगेड और पुलिस की सहायता से गेट पर लगे लॉक को तोड़ा गया और घायलों को बाहर निकाला गया। खबर लिखे जाने तक मौके पर फायर ब्रिगेड की 4 गाडियां पहुंच चुकी थी।आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है।

Related Articles

Back to top button