बेटे की फिल्म के गाने पर जमकर थिरकीं भाग्यश्री, देंखे वीडियो

अपने जमाने की अदाकारा भाग्यश्री ने अपने काम से सभी का दिल जीता है। रातोंरात भाग्यश्री एक फिल्म के चलते मशहूर हो गईं थीं और उस फिल्म का नाम था मैंने प्यार किया। इस फिल्म में अदाकारा के साथ सलमान खान थे और दोनों की जोड़ी ने खूब धमाल मचाया था। खैर अब भाग्यश्री फिल्मों से दूर हैं और वह अपने बेटे और परिवार के साथ समय बिताती हैं। उनके बेटे अभ‍िमन्यु दस्सानी भी फिल्मों में आ चुके हैं। उन्होंने सान्या मल्होत्रा के साथ फिल्म मीनाक्षी सुंदरेश्वर में काम किया है जो रिलीज हो गई है। इस फिल्म को दर्शकों का पॉज‍िट‍िव र‍िस्पॉन्स मिल रहा है और अभिनेता बनते ही अभ‍िमन्यु खूब तारीफें अपने नाम कर रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म का गाना तित्तर-बित्तर भी काफी पसंद किया जा रहा है। अब इसी गाने पर अभ‍िमन्यु की मां एक्ट्रेस भाग्यश्री ने डांस किया है। आप देख सकते हैं उन्होंने डांस करते हुए अपना एक वीड‍ियो शेयर किया है। जी दरअसल भाग्यश्री ने तित्तर-बित्तर गाने पर ठुमके लगाते हुए मजेदार वीड‍ियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो में वह ऑरेंज प्र‍िंटेड साड़ी विद पर्पल बॉर्डर पहने दिख रहीं हैं। वीडियो में भाग्यश्री बेटे की फिल्म के गाने पर खूब नाची हैं। आप देख सकते हैं उन्होंने वीडियो को शेयर कर लिखा है, ‘तित्तर बित्तर ने हर किसी को डांस करने पर मजबूर कर दिया है #tittarbittar प्यार को फलने-फूलने दें।’

इस वीड‍ियो में भाग्यश्री के साथ उनकी लेडी गैंग ने भी जमकर डांस किया है। आप सभी जानते ही होंगे कि भाग्यश्री अपने सोशल मीड‍िया अकाउंट पर फैंस के लिए समय-समय पर मजेदार कंटेंट शेयर करती रहती हैं। वह अपने फिटनेस रूटीन से लेकर डाइट तक के बारे में बताती हैं। कुछ समय पहले ही वह बिग बॉस 15 के मंच पर सलमान खान संग नजर आईं थी। यहाँ उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के आइकॉन‍िक सीन को री-क्रिएट किया था।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency