यंग इंडिया साइंटिस्ट अवार्ड NASA वैज्ञानिक योगेश्वर नाथ मिश्रा को मिला

नासा के वैज्ञानिक योगेश्वर नाथ मिश्रा को आईआईटी कानपुर में इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ एनर्जी एनवायरनमेंट एंड सस्टेनेबिलिटी (ISEES) द्वारा यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें 4-6 दिसंबर 2023 को एमएनआईटी जयपुर में सोसायटी के 8वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में दिया गया था।

डॉ. योगेश्वर नाथ मिश्रा ने बताया कि इस पुरस्कार उन्हें ऊर्जा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध के लिए दिया गया। आईआईटी कानपुर द्वारा 2023 युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार आज एमएनआईटी जयपुर में सोसायटी के 8 वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान प्राप्त हुआ। यह पुरस्कार डॉ. वी.के. सारस्वत ने दिया।

इस मौके पर पद्मश्री और पद्म भूषण, प्रोफेसर जी.डी. यादव, पद्मश्री, डॉ. जी.एस. रेड्डी, वैज्ञानिक सलाहकार, रक्षा मंत्री, और भारत के अन्य प्रतिष्ठित वैज्ञानिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button