युवा कांग्रेस के प्रदेश संयुक्त सचिव ने अपने ही नेताओं पर जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

युवा कांग्रेस के प्रदेश संयुक्त सचिव ने अपने ही नेताओं पर उसके साथ गाली गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने लोहाघाट थाने में दो नेताओं के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। मुख्यमंत्री पोर्टल में भी मामला दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

यूथ कांग्रेस प्रदेश संयुक्त सचिव चिराग फत्र्याल ने लोहाघाट थाने में अपनी ही पार्टी के एक बड़े नेता और एक पूर्व पदाधिकारी नेता के खिलाफ उसके साथ अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। कहा है कि 10 अक्टूबर को कांग्रेस के एक बड़े नेता ने उन्हें फोन से जरूरी बात करने के लिए अपने घर बुलाया। जिसके बाद वह उनके घर चला गया।

पता चला कि फोन करने वाले नेता घर में मौजूद नहीं है बल्कि एक होटल में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के स्वागत की तैयारियों में किसी होटल में गए हैं। दोपहर बाद वह होटल में उनसे मिलने चला गया। कांग्रेसी नेता ने उनसे 12 अक्टूबर को कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही। जिसके बाद वह होटल से लौटकर लोहाघाट आ गया।

चिराग फत्र्याल ने तहरीर में कहा है कि 11 अक्टूबर की रात वह भी कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के स्वागत में शामिल होने के लिए होटल पहुंचा और होटल के बाहर प्रदेश प्रभारी का इंतजार कर रहा था। इतने में ही कांग्रेस के एक बड़े नेता और एक पूर्व पदाधिकारी उनके पास आए और गाली गलौच कर अभद्रता शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि यदि उसने किसी दूसरे व्यक्ति के समर्थन में नारेबाजी की तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

फत्र्याल ने इस संबंध में रविवार को मुख्यमंत्री पोर्टल में भी शिकायत दर्ज कर दी है। उनका कहना है कि न्याय नहीं मिला तो वे सोमवार को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। लोहाघाट के प्रभारी थानाध्यक्ष सोनू सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में आरोप सही मिलने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency