ईरान ने स्वीकारा पाकिस्तान ने देश में की एयर स्ट्राइक

ईरान ने पाकिस्तान के मिसाइल स्ट्राइक की जानकारी देते हुए बताया कि इस एयर स्ट्राइक में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है। ईरान के सुरक्षा अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस हवाई हमले में तीन महिलाएं और चार बच्चों की मौत हो गई। यह मिसाइल हमला ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत के एक सीमावर्ती गांव पर हुआ।

ईरान ने कुछ दिनों पहले पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर हमले किए। इसके बाद अब पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया कि पाकिस्तान की ओर से ईरान में आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया है।

मिसाइल स्ट्राइक में मारे गए सात लोग: ईरान

ईरान ने पाकिस्तान के मिसाइल स्ट्राइक की जानकारी देते हुए बताया कि इस एयर स्ट्राइक में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है। ईरान के सुरक्षा अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस हवाई हमले में तीन महिलाएं और चार बच्चों की मौत हो गई। यह मिसाइल हमला  ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत के एक सीमावर्ती गांव पर हुआ।

क्या है मामला?

पाकिस्तान का दावा है कि ईरान में मौजूद बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA)  बलूचिस्तान लिबरेशन फोर्स (BLA) जैसे बलूच अलगाववादी उग्रवादी लगातार पाकिस्तान विरोधी गतिविधियों को अंजाम देते हैं। पाकिस्तान ने दावा किया है कि ईरान इन संगठनों को आश्रय देता है। हालांकि,ईरान ने पाकिस्तान के दावों का खंडन किया है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency