अलिया भट्ट की मिमिक्री से फेमस हुईं चांदनी भाभड़ा ने खरीदा अक्षय कुमार का फ्लैट…

कंटेंट क्रिएटर चांदनी भाभड़ा ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट की आवाज में और उनके ही अंदाज में वीडियो बनाने के लिए फेमस हैं। चांदनी‌ को आलिया भट्ट भी कहा जाता है। उन्होंने एक्ट्रेस की आवाज निकाल कर कई वीडियो बनाए हैं, जिसके लिए वह मशहूर हैं। हाल ही में उन्होंने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का शानदार फ्लैट खरीदा है।

चांदनी भाभड़ा ने खरीदा अक्षय कुमार का अपार्टमेंट
चांदनी भाभड़ा ने इंस्टाग्राम पर नए घर की कुछ तस्वीरें शेयर की है। यह गृह प्रवेश तस्वीरें हैं। नए अपार्टमेंट के गृह प्रवेश की फोटो शेयर करते हुए चांदनी ने अपनी खुशी जाहिर की। पिंक कलर की साड़ी और लाल चुनरी से सजीं चांदनी की तस्वीरों ने हर किसी का ध्यान खींचा है।

इस अंदाज में घर की सजावट करेंगी चांदनी
चांदनी ने 25 साल की उम्र से पहले ईएमआई के जरिए अपने सपनों का घर खरीदा है। बॉलीवुडशादी.कॉम के मुताबिक, अंधेरी, मुंबई में चांदनी के नए घर के मालिक पहले बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार हुआ करते थे। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर चांदनी राजस्थानी और बॉलीवुड चीजों को मिलकर अपने अपार्टमेंट को सजाएंगी।

आलिया भट्ट की मिमिक्री से फेमस हुईं चांदनी
चांदनी भाभड़ा ने कई तरह के कंटेंट बनाने के साथ-साथ आलिया भट्ट जैसी हरकतों की नकल करते हुए वीडियो बनाए। आलिया की हूबहू वैसे ही आवाज निकाल चांदनी अपने वीडियो के जरिए फेमस हुईं। लॉ की डिग्री हासिल करने के बावजूद, चांदनी ने मिमिक्री और एक्टिंग के अपने जुनून को फॉलो किया। ‌उन्होंने कॉमेडी शो ‘कांस्टेबल गिर पड़े’ में काम किया है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency