रंजीतपुर गांव में जमीन के विवाद में युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

कोतवाली क्षेत्र के रंजीतपुर गांव में जमीन के विवाद में गुरुवार भोर पहर युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। युवक पतरसा का रहने वाला था। रंजीतपुर में वह अपने ममेरे भाई के यहां रह रहा था। हत्या का आरोप गांव के ही एक शख्स पर लगा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पतरसा निवासी बाबूराम संखवार का 35 वर्षीय सर्वेश संखवार रंजीतपुर में अपने ममेरे भाई रामगिरी के साथ रहता था। रामगिरी साधू है और वह गांव में ही कुटिया बनाकर रहता था। जिस जमीन पर वह कुटिया बनाकर रहता था उस पर गांव के ही मुंशीलाल से विवाद था। गुरुवार भोर पहर उसका शव कुटिया के बाहर मिला। सिर के पीछे और गले में कुल्हाड़ी से वार किए गए थे। सूचना पर पुलिस पहुंची। इंस्पेक्टर व एएसपी आदित्य शुक्ला भी पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया की रामगिरी व मुंशीलाल के बीच 2007 से मुकदमा चल रहा है। मुंशीलाल व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुंशीलाल को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency