छत्तीसगढ़ सिपाही भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल

छत्तीसगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। कल, 15 फरवरी, 2024 को इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। इसलिए इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट https://cgpolice.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर दें। बता दें कि इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 जनवरी, 2024 से शुरू हुई थी, जो कि कल समाप्त हो रही है।

इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 5967 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग ( नॉन-क्रीमीलेयर) के उम्मीदवार को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी ।

जारी अधिसूचना के अनुसार, सिपाही भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य व ओबीसी कैंडिडेट्स को 200 रुपये शुल्क देना होगा। एससी व एसटी कैटेगिरी के उम्मीदवारों को बतौर शुल्क125 रुपये देना होगा। इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकेंगे।

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाना होगा। अब अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें, जिसमें लिखा है, ‘सीजी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 आवेदन पत्र’। सभी विवरणों के साथ आवेदन पत्र भरें। फोटोग्राफ, हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency