मध्यप्रदेश: सीएम ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान का तत्काल सर्वे के निर्देश दिए

प्रदेश के पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में में 11 से 14 फरवरी को असामयिक वर्षा ओर ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसको लेकर अधिकारियों को ओलावृष्टि से हुए नुकसान का तत्काल सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि ओलावृष्टि से प्रभावित कोई भी किसान राहत और सर्वे से छूटे नहीं। सर्वे के बाद कलेक्टरों को आरबीसी 6(4) में किसानों को राहत राशि वितरित करने के निर्देश दिए हैं।

बालाघाट, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, डिडोंरी, मंडला, सतना, सिंगरौली, पन्ना, अनूपपुर एवं छतरपुर की 34 तहसीलों के 343 गांव के 3 हजार 701 किसानों की फसलों के प्रभावित होने की सूचना पर तत्काल सर्वेक्षण के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के अनुरूप राहत प्रदान करने को कहा है। राहत राशि स्वीकृत करने के लिए पर्याप्त मात्रा में बजट उपलब्ध है। बता दें, ओलावृष्टि प्रभावितों को वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य शासन द्वारा 121 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई है। विगत तीन वर्षों में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को 1 हजार 820 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency