शेयर बाजार हरे निशान पर; सेंसेक्स 200 अंक, निफ्टी 21900 के करीब

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार होता दिखा। ऐसे तो बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर हुई पर कुछ समय बाद बाजार में बिकवाली आनी शुरू हो गई जिससे बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान में पहुंच गए। हालांकि निचले स्तरों से बाजार में फिर खरीदारी का माहौल बिना। सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 53.16 (0.07%) अंक मजबूत होकर 71,896.42 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। वहीं दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 32.11 (0.15%) अंक मजबूत होकर 21,872.15 के लेवल पर पहुंचा।

Related Articles

Back to top button