भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुंचे पीएम मोदी

लोकसभा चुनाव से पहले सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाने और पार्टी की आगे की रणनीति बनाने के लिए आज दिल्ली में भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो गया है। भाजपा के इस दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए पीएम मोदी दिल्ली के भारत मंडपम पहुंच गए हैं।

राम मंदिर पर प्रस्ताव हो सकता है पारित
भारत मंडपम में हो रहे इस अधिवेशन में पार्टी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अलग से प्रस्ताव पारित कर सकती है। अधिवेशन शुरू होने से एक दिन पहले ही पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोदी सरकार की 10 वर्ष की उपलब्धियों पर गैलरी का उद्घाटन कर साफ कर दिया कि देशभर से आए पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में चर्चा का यह अहम मुद्दा रहेगा।

लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने भाजपा के लिए 370 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए मोदी सरकार की 10 वर्ष की उपलब्धियां और खासकर गरीब कल्याण योजनाओं की अहम भूमिका होने वाली है। इस अधिवेशन में 11 हजार से अधिक प्रतिनिधियों को इन उपलब्धियों को बूथ स्तर तक ले जाने के मंत्र दिए जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency