इजरायल-हमास युद्ध : रुचिरा कंबोज बोलीं- बिना शर्त हो बंधकों की तत्काल रिहाई

इजरायल-हमास के बीच पिछले पांच महीने से चल रहे युद्ध को लेकर संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने चिंता जताई। रुचिरा कंबोज ने कहा कि हम गाजा में लगभग पांच महीने से चल रहे युद्ध से बहुत परेशान हैं। इस युद्ध से वहां इंसानियत पर संकट गहरा गया है। हम बेकसूर नागरिकों की मौत की निंदा करते है।

‘युद्ध के कारण गाजा में इंसानियत पर गहराया संकट’

गाजा संकट पर यूएनजीए ब्रीफिंग में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि जहां तक भारत का सवाल है, हम गाजा में लगभग पांच महीने से चल रहे युद्ध से बहुत परेशान हैं। इस युद्ध से वहां इंसानियत पर संकट गहरा गया है। इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के कारण बड़े पैमाने पर नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की जान गई है, जो बिल्कुल अस्वीकार्य है।

सभी बंधकों की बिना शर्त तत्काल रिहाई हो- रुचिरा

रुचिरा कंबोज ने कहा कि हमने युद्ध में मारे गए नागरिकों की मौत की कड़ी निंदा की है। साथ ही आतंकवाद के खिलाफ भारत का समझौता न करने वाला रुख रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी बंधकों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग करते हैं। यह जरूरी है कि इस युद्ध को रोका जाए और गाजा के लोगों को तत्काल मानवीय सहायता पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि भारत दो-राज्य समाधान का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency