ओरिएंटल इंश्योरेंस में 100 प्रशासनिक अधिकारियों की भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू

बीमा क्षेत्र में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। भारत सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों में से एक दि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने स्केल 1 के पदों के अंतर्गत 100 प्रशासनिक अधिकारियों (AO) की भर्ती (OICL AO Recruitment 2024) के लिए अधिसूचना हाल ही में 14 मार्च को जारी की थी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी बृहस्पतिवार, 21 मार्च से शुरू हो गई है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित आखिरी तारीख 12 अप्रैल 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं।

OICL AO Recruitment 2024: कहां और कैसे करें आवेदन?
दि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा विज्ञापित प्रशासनिक अधिकारियों की भर्ती (OICL AO Recruitment 2024) के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, orientalinsurance.org.in पर करियर सेक्शन में एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना अप्लीकेशन ऑनलाइन मोड में सबमिट कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के अनुसार कैंडिडेट्स को अपना रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर करना होगा और इसके बाद आवंटित पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

उम्मीदवारों को OICL AO भर्ती (OICL AO Recruitment 2024) के लिए आवेदन के दौरान निर्धारित 1000 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये ही है। आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को सबमिट किए गए अप्लीकेशन की सॉफ्ट कॉपी डाउनलोड करके सेव कर लेनी चाहिए।

OICL AO Recruitment 2024: कौन कर सकता है आवेदन?
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी में प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को रिक्तियों से सम्बन्धित विषय में स्नातक/पीजी या प्रोफेशनल योग्यता प्राप्त किया होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 31 दिसंबर 2023 को 21 वर्ष से कम तथा 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी, अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए भर्ती (OICL AO Recruitment 2024) अधिसूचना देखें।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency