इंदौर में 90 हजार रुपए के नकली नोट मिले

इंदौर में 90 हजार से अधिक के नकली नोट बरामद हुए हैं। ये नोट खरगोन-खंडवा से इंदौर में पहुंचे थे। क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार रात नकली नोट चलाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा। जानकारी मिलने पर क्राइम ब्रांच ने राजेन्द्र नगर इलाके में दबिश देकर कार्रवाई की।

इंदौर से ही बुलवाए गए
एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि शुक्रवार रात इंदौर में नकली नोट आने की जानकारी मिली। जानकारी मिली कि खरगोन में रहने वाला दिलीप इंदौर में कुछ लड़कों के साथ नोट लेकर आया है। वह यहां बड़े स्तर पर नकली नोट की तस्करी करने वाला है। यहां पर कुछ युवकों ने आर्डर देकर नकली नोट बुलवाए थे। पुलिस ने दबिश दी तो दिलीप और उसके साथियों को नकली नोटों के साथ पकड़ लिया गया। पुलिस अभी कई बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही पूरी जानकारी दी जाएगी।

खरगोन से मिली जानकारी
इससे पहले पुलिस को जानकारी मिली थी कि नकली नोट का मास्टरमाइंड खरगोन में रहता है। जब पुलिस ने वहां पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा तो पता चला कि यहां से इंदौर के राजेन्द्र नगर में भी नकली नोट भेजे गए हैं। इस पर पुलिस ने इंदौर की क्राइम ब्रांच को अलर्ट किया। जानकारी मिलने के बाद इंदौर पुलिस ने बताई गई जगह पर दबिश डालकर आरोपियों को नकली नोटों के साथ पकड़ लिया।

चुनाव के एंगल पर जांच कर रही पुलिस
यह भी बताया जा रहा है कि नकली नोट इंदौर में किसी राजनीतिक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लाए गए थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और कई एंगल पर जांच कर रहे हैं। जल्द ही पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency