CDAC नोएडा कर रहा है 59 प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट मैनेजर और प्रोग्राम मैनेजर की भर्ती

दिल्ली-एनसीआर में सरकारी नौकरी के इच्छुक टेक्निकल ग्रेजुएट्स के लिए काम की खबर। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन प्रगत संगणन विकास केंद्र (CDAC) नोएडा द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। केंद्र द्वारा 5 जून 2024 को जारी विज्ञापन (सं.C-DAC/Noida/01/June/2024) के अनुसार प्रोजेक्ट इंजीनियर, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट मैनेजर और प्रोग्राम मैनेजर के कुल 59 पदों पर भर्ती की जानी है।

CDAC Noida Recruitment 2024: आवेदन 19 जून तक
ऐसे में जो उम्मीदवार सीडैक नोएडा द्वारा की जा रही विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CDAC की आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन, careers.cdac.in में दिए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

CDAC Noida Recruitment 2024: आवेदन से पहले जानें योग्यता
सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर पदों के लिए उम्मीदवारों को इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रिकल या अन्य सम्बन्धित ब्रांच में प्रथम श्रेणी के साथ बीई/बीटेक की डिग्री उत्तीर्ण होने चाहिए और सम्बन्धित कार्यक्षेत्र में 3 से 7 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रोजेक्ट इंजीनियर पदों के लिए समान योग्यता के साथ 1-4 वर्ष का अनुभव जरूरी है और आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अन्य पदों के लिए जरूरी योग्यता मानदंडों की जानकारी व अन्य विवरणों के लिए भर्ती विज्ञापन देखें।

Related Articles

Back to top button