Kota Factory 3 के साथ फिर लौट रहे हैं ‘जीतू भैया’

अभिनेता जितेंद्र कुमार हाल ही में पंचायत सीजन 3 में नजर आए थे। इस सीरीज को दर्शकों भरपूर प्यार मिल रहा है। वहीं अब एक बार फिर अभिनेता कमाल दिखाने आ रहे हैं।

इस बार वह कोटा फैक्ट्री सीजन 3 (kota factory 3) लेकर आ रहे हैं, जिसका फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। सोमवार को नेटफ्लिक्स ने ट्रेलर की रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है।

कब रिलीज होगा कोटा फैक्ट्री सीजन 3 का ट्रेलर
10 जून सोमवार को नेटफ्लिक्स ने कोटा फैक्ट्री सीजन 3 (kota factory 3) ट्रेलर की घोषणा करते हुए एक पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘इसे अपने टाइम टेबल में रखें। कोटा फैक्ट्री सीजन 3 का ट्रेलर कल रिलीज होगा।’ इस एलान के बाद फैक्ट्री सीजन 3 (kota factory 3) के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

फैंस कर रहे हैं कमेंट्स
इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “इंतजार कर रहा हूं जीतू भैया।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “सचिव जी, जीतू भैया इमोशन।”

इस दिन स्ट्रीम होगा सीरीज
हाल ही में मेकर्स ने घोषणा की थी कि ‘कोटा फैक्ट्री’ का तीसरा सीजन 20 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगा। बता दें, यह वेब सीरीज कोटा के IIT( Indian Institute of Technology) में एडमिशन लेने के लिए कड़ा संघर्ष करने वाले छात्रों के जीवन पर आधारित है।

फैक्ट्री सीजन 3 की कास्ट
प्रतीश मेहता द्वारा निर्देशित और टीवीएफ प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित कोटा फैक्ट्री सीजन 3 का निर्देशन शोरनर राघव सुब्बू ने किया है। इस सीजन में अभिनेता जितेंद्र कुमार, मयूर मोरे, अहसास चन्ना, आलम खान और रंजन राज प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button