सुंदर पिचाई ने गूगल यूजर्स को दी खुशखबरी! Gemini मोबाइल ऐप भारत में हुआ लॉन्च

गूगल ने मंगलवार को अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अपना एआई असिस्टेंट जेमिनी मोबाइल ऐप (AI assistant Gemini mobile app) लॉन्च कर दिया है।

यानी जेमिनी ऐप का इस्तेमाल अब भारत में भी किया जा सकता है। गूगल जेमिनी मोबाइल ऐप का इस्तेमाल भारतीय यूजर्स इंग्लिश के अलावा 9 दूसरी भाषाओं में किया जा सकता है।

किन-किन भाषाओं में इस्तेमाल किया जा सकता है Gemini app
जेमिनी ऐप का इस्तेमाल भारतीय यूजर्स हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में कर सकते हैं।

इस ऐप के साथ यूजर्स को उनके सवाल टाइप करने और या बोल कर एंटर करने की सुविधा मिल रही है। इतना ही नहीं, ऐप पर यूजर्स अपने सवालों को इमेज के जरिए भी पूछ सकते हैं।

सुंदर पिचाई ने पोस्ट के जरिए दी जानकारी
गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने खुद इस जानकारी को गूगल यूजर्स के साथ शेयर किया है। सुंदर पिचाई ने एक लेटेस्ट पोस्ट के साथ जानकारी दी है कि हम जेमिनी मोबाइल ऐप भारत में लॉन्च कर रहे हैं।

पिचाई का कहना है कि कंपनी इन लोकल भाषाओं को जेमिनी एडवांस, प्लस और नए फीचर्स के साथ जोड़ रहे हैं। जेमिनी को गूगल मैसेज इंग्लिश में लॉन्च किया जा रहा है। इस पोस्ट के साथ पिचाई ने गूगल ब्लॉग का लिंक भी शेयर किया है।

Gemini Advanced भी भारतीय भाषाओं में होगा पेश
गूगल अपने भारतीय यूजर्स के लिए अपने सबसे ए़डवांस मॉडल Gemini 1.5 Pro को भी ला रहा है। Gemini Advanced को लेकर कंपनी का कहना है कि जेमिनी एडवांस्ड अब दुनिया भर में किसी भी ब्ध उपभोक्ता चैटबॉट का सबसे लंबा संदर्भ समेटे हुए है।

Related Articles

Back to top button
जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency मधुमेह के साथ वजन बढ़ाने के उपाय