OnePlus Nord CE4 Lite 5G की लॉन्च डेट हुई कंफर्म

वनप्लस अपने भारतीय ग्राहकों के लिए OnePlus Nord CE4 Lite 5G लाने जा रहा है। हालांकि, OnePlus Nord CE4 Lite 5G को लाए जाने की खबरें लंबे समय से आ रही थीं।

वहीं, कंपनी ने अपकमिंग फोन पर सस्पेंस बनाए रखा और अमेजन पर फोन के फर्स्ट लुक और इसके नाम को लेकर टीजर में जानकारी नहीं दी।

कंपनी ने फोन के फर्स्ट लुक को रिवील करने के लिए 18 जून की तारीख तय की। इसी कड़ी में अब फोन के नाम और फर्स्ट लुक से पर्दा हट गया है।

OnePlus Nord CE4 Lite 5G कब होगा लॉन्च
वनप्लस ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दे दी है कि भारत में OnePlus Nord CE4 Lite 5G को लॉन्च किया जा रहा है।

इस फोन को कंपनी ने ब्लू कलर वेरिएंट में शोकेस किया है। इसी के साथ OnePlus Nord CE4 Lite 5G की लॉन्च डेट को लेकर भी जानकारी दे दी गई है। वनप्लस का नया फोन 24 जून को शाम 7 बजे लॉन्च हो रहा है।

Nord CE4 Lite 5G किन खूबियों के साथ आएगा
कंपनी ने वनप्लस के नए फोन को लेकर कैमरा स्पेक्स की जानकारी दी है। OnePlus Nord CE4 Lite 5G फोन Sony LYTIA कैमरा और OIS के साथ लाया जा रहा है। इस फोन में 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा दिया जा रहा है।

कंपनी द्वारा रिलीज किए गए प्रेस नोट से जानकारी साफ हुई है कि इस फोन को 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले के साथ लाया जा रहा है।

फोन 2,100 पीक ब्राइटनेस के साथ लाया जा रहा है। फोन 5,500mAh बैटरी और 80W SUPERVOOC वायर्ड चार्जिंग के साथ लाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency मधुमेह के साथ वजन बढ़ाने के उपाय