दशहरा से पहले चांदी में आई जोरदार तेजी, सोने का दाम भी बढ़ा, इतनी हो गई अब कीमत

कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने (Gold Price Today) और चांदी(Silver Price Today) की रफ्तार तेज हो गई है। सोने से ज्यादा चांदी में बढ़ोतरी देखी जा रही है। सुबह 9.09 बजे एमसीएक्स पर 1 किलो चांदी में 1406 रुपये की बढ़ोतरी है। आइए जानते हैं कि आज 1 अक्टूबर को आपके शहर में सोने और चांदी का क्या भाव चल रहा है।

कल चांदी (Silver Price Today) में अचानक गिरावट के बाद एक बार फिर इसमें बड़ी तेजी देखने को मिली है। सुबह 9.09 बजे एमसीएक्स पर 1 किलो चांदी में 1406 रुपये की बढ़ोतरी है। कुछ समय पहले ये 2000 रुपये प्रति किलो से भी ज्यादा थी। वहीं सोने (Gold Price Today) में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि ये बढ़ोतरी इतनी ज्यादा नहीं है।

सबसे पहले जानते हैं कि देशभर में सोने और चांदी की क्या कीमत चल रही है।

Gold Price Today: क्या है सोने का भाव?
सुबह 9.15 बजे एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 117650 रुपये चल रहा है। इसमें 385 रुपये की बढ़ोतरी है। सोने ने अब तक 117501 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 117,800 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

Silver Price Today: कितनी है चांदी की कीमत?
सुबह 9.17 बजे एमसीएक्स पर 1 किलो चांदी का भाव 143,745 रुपये चल रहा है। इसमें 1600 रुपये प्रति किलो की तेजी दिख रही है। चांदी ने अब तक 143,204 रुपये प्रति किलो का लॉ रिकॉर्ड और 144,844 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

आपके शहर में कितनी है कीमत?

ऊपर दी गई टेबल से हम समझ सकते हैं कि जयुपर में आज सोने का भाव सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 117,400 रुपये चल रही है। साथ ही भोपाल और इंदौर में आज सोने का भाव सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 117,540 रुपये चल रही है।

अगर चांदी की बात करें तो रायपुर में चांदी का दाम सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 143,520 रुपये दर्ज की गई है। ऐसे ही भोपाल और इंदौर में चांदी की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां 1 किलो चांदी 143,860 रुपये में मिल रही है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency