फाइनली हो ही गई Tata Capital IPO की एंट्री

इस साल की शुरुआत से ही सभी की निगाहे टाटा कैपिटल आईपीओ पर टिकी हुई थी। आज 6 अक्टूबर, सोमवार के दिन निवेशकों का लंबा इंतजार खत्म होने जा रहा है। टाटा कैपिटल आईपीओ आज 6 अक्टूबर को खुलकर 8 अक्टूबर को बंद होगा।

आईपीओ खुलने से पहले सुबह 8.44 बजे ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम 7.5 रुपये चल रहा है। इससे 2.30 फीसदी लाभ मिल सकता है। जीएमपी को देखते हुए इससे कम मुनाफे की उम्मीद है। अब जानते हैं कि इस आईपीओ को लेकर एक्सपर्ट क्या कह रहे हैं? हमने इस आईपीओ के लिए एक्सपर्ट अरुण केजरीवाल से बातचीत की।

Tata Capital IPO खरीदे या नहीं?
इस सवाल पर अरुण केजरीवाल कहते हैं कि इस खरीद सकते हैं, लेकिन ये सोचकर निवेश न करें कि आपको जमकर मुनाफा होगा। अगर आपको अच्छा मुनाफा होता है, तो सही है। लेकिन अगर उम्मीद से कम लाभ मिले, तो इसे एक साल के लिए होल्ड करके रखें। जितना मार्केट से रिटर्न मिल जाता है, उतना आपको भी मिल जाएगा।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency