शादी के बाद सीक्रेटली यहां स्पॉट हुए विक्की कौशल-कटरीना कैफ ,सामने आई कुछ तस्वीरें

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैफ कल यानी 9 दिसंबर को सात जनमों के लिए इक दूजे के हो गए। विक्की और कटरीना ने 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट में सात फेरे लिए। दोनों की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से काफी बज़ बना हुआ था।

कटरीना और विक्की की शादी इंडस्ट्री के लिए एक इवेंट की तरह बनी हुई थी जिसमें सेलेब्स भले ही कम शामिल हुए, लेकिन दोनों की शादी का इंतज़ार हर किसी को था। अब शादी के बोद लोग ये जानने के लिए बेचैन हैं कि कपल हनीमून के लिए कहां जा रहे हैं। इसी बीच कटरीना और विक्की की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वो प्राइवेट हैलीकॉप्टर से रवाना होते दिख रहे हैं।

सवाई माधोपुर से विक्की और कटरीना की कुछ फोटोज़ और वीडियो सामने आए हैं जिनमें दोनों हैलीकॉप्टर में बैठते दिख रहे हैं। फोटोग्राफर मानव मंगलानी के मुताबिक विक्की और कटरीना फिलहाल सवाई माधोपुर से जयपुर के लिए रवाना हुए हैं। लेकिन इस बात पर सस्पेंस अभी बरकरार है कि दोनों हनीमून के लिए कहां जाएंगे। फोटोज में कटरीना लाइट यैलो कलर के सूट में नज़र आ रही हैं तो वहीं विक्की ब्लू जींस और ब्लेज़र में दिख रहे हैं हालांकि दोनों में से किसी का भी चेहरा साफ नज़र नहीं आ रहा है

आपको बता दें कि विक्की और कटरीना ने अपनी शादी में काफी टाइट सिक्योरिटी रखी हुई थी। किसी को भी फोटो लेने की परमीशन नहीं थी। इतने सारे रूल्स रेगुलेशन सुनने के बाद फैंस परेशान थे कि वो कपल की वेडिंग फोटोज़ कैसे देखेंगे। लेकिन विक्की और कटरीना ने अपने फैंस को बिल्कुल निराश नही किया और शादी वाले दिन ही अपनी शादी की फोटोज़ इंस्टाग्राम पर शेयर कर दीं जिनमें दोनों सात फेरे लेते नज़र आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency