डिफेंस सेक्टर में अदाणी ग्रुप का एक और बड़ा एलान, अब हेलिकॉप्टर बनाने की तैयारी, विदेशी कंपनी के साथ करार

डिफेंस सेक्टर में अदाणी ग्रुप लगातार अपना विस्तार कर रहा है और इसी कड़ी में इस समूह ने इटली की प्रमुख कंपनी लियोनार्डो के साथ एक अहम पार्टनरशिप का एलान किया है। इस साझेदारी के तहत अदाणी समूह भारत में इंटीग्रेटेड हेलीकॉप्टर मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम स्थापित करने जा रहा है।

अदाणी ग्रुप का यह कदम ‘मेक इन इंडिया’ प्रयासों को बढ़ावा देगा और डिफेंस सेक्टर में देश को अधिक आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा। इस करार के तहत अदाणी समूह विनिर्माण प्रणाली सैन्य मांगों को पूरा करने और हेलीकॉप्टर उत्पादन में भारत की आत्मनिर्भरता को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगा।

करार के बाद अदाणी समूह ने क्या कहा?
अदानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस और लियोनार्डो ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में इस पार्टनरशिप के लिए एमओयू पर साइन किए। यह साझेदारी भारतीय सेना की जरुरतों, विशेष रूप से लियोनार्डो के एडवांस AW169M और AW109 ट्रेकर M हेलीकॉप्टरों की आवश्यकताओं को पूरा करने पर केंद्रित होगी।

प्रेस रिलीज में कहा गया, “दोनों कंपनियों के बीच यह सहयोग स्वदेशीकरण, मजबूत रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल क्षमताओं व व्यापक पायलट ट्रेनिंग प्रदान करेगा।”

भारत में हेलीकॉप्टरों की संख्या देश की जनसंख्या के हिसाब से 250 से भी कम है, जो कि काफी लो है, और देश को अगले 10 वर्षों तक सालाना लगभग 100 हेलीकॉप्टरों की आवश्यकता होगी।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency