2 घंटे 19 मिनट की इस फिल्म का सस्पेंस देख भुला देंगे ‘दृश्यम’, दिमाग के पेंच खोल देगा क्लाइमेक्स

सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों की ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर काफी डिमांड है। अधिकतर लोग उसी जोनर की फिल्में नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर सर्च करते हैं। आज हम आपको 3 साल पहले रिलीज हुई एक ऐसी ही धांसू फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसके सस्पेंस के साथ-साथ क्लाइमेक्स भी काफी तगड़ा है। किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप फिल्म देख सकते हैं, नीचे पढ़ें डिटेल्स:

कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिन्हें एक बार देख लो तो उनकी कहानी कई सालों तक दिमाग में छप जाती है। खास तौर पर सस्पेंस थ्रिलर से भरपूर फिल्में, जो अधिकतर दर्शकों का फेवरेट जोनर है। अक्सर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर भी हम उस तरह की फिल्में ही तलाशते हैं।

जब बात सस्पेंस थ्रिलर और धांसू क्लाइमेक्स की हो तो दिमाग में सबसे पहले ‘दृश्यम’ और विजय सेतुपति की ‘महाराजा’ आती है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें सस्पेंस भरपूर है और क्लाइमेक्स तो इतना धांसू है कि बस आप अपने दोस्तों को भी एक बार ये फिल्म देखने का सजेशन जरूर दे देंगे। तो चलिए देर किस बात की है, फटाफट आपको बताते हैं कि फिल्म की कहानी कैसे मोड़ लेती है और साथ ही आप इस मूवी को कौन से OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

क्या है सस्पेंस से भरी इस फिल्म की कहानी?
जब आप 2 घंटे 19 मिनट की फिल्म की शुरुआत करेंगे, तो आपको मूवी शुरू में थोड़ी सिंपल लगेगी, जहां चाचा और भतीजी के मजबूत रिश्ते को दिखाया गया है, लेकिन धीरे-धीरे आप आगे बढ़ेंगे तो एक जगह से हिलने का मन नहीं करेगा। फिल्म की कहानी मासूम बच्चियों के लापता होने की है, जिन पर न तो पुलिस ध्यान देती है और न ही गांव में रहने वाले लोग। किस तरह से एक आदमी सड़कों पर चल रही बच्चियों को बहलाता है और अचानक गायब कर देता, फिल्म इस टॉपिक के आसपास घूमती है।

वह बच्चियों को सिर्फ गायब नहीं करता, बल्कि उनके साथ दुष्कर्म करके खेतों में उन्हें जिंदा जलाकर मार देता है। उसकी क्रूरता दिल दहला देने वाली है। उधर चाचा पर कुछ लोग दोस्त की बेटी के साथ दुष्कर्म करने का झूठा आरोप लगा देते हैं, जिससे उसकी भाभी अपनी बेटी को उससे दूर रखने लगती है।

रोज बच्ची को स्कूल छोड़ने वाला चाचा एक दिन भतीजी को नहीं छोड़ता और वह अचानक लापता हो जाती है। कहानी का असली सस्पेंस यहीं से शुरू होता है, जब चाचा अपनी लाडली को ढूंढने के लिए किसी भी हद से गुजर जाता है। फिल्म की एंडिंग तो बिल्कुल हैप्पी नहीं है। असली सीन तो क्लाइमेक्स है। सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म का टाइटल ‘चिट्ठा’ है।

कैसे आपको पूरे समय बांधे रखेगी कहानी?
अगर आप सोच रहे हैं कि कहानी तो बिल्कुल सिंपल है, तो ऐसा नहीं है, क्योंकि इस 2 घंटे की फिल्म को देखते हुए आपको लगेगा कि कई लोग अपराधी है, लेकिन क्राइम कौन कर रहा है, उसका पता आपको इस फिल्म के एंड में लगेगा।

मूवी में ‘रंग दे बसंती’ स्टार सिद्धार्थ ने मुख्य भूमिका निभाई है और उनके अपोजिट एक्ट्रेस निमिशा सजयान हैं। फिल्म में चाइल्ड एक्टर का बेहतरीन किरदार सहर्षा श्री ने निभाया है।

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एन्जॉय कर सकते हैं ‘चिट्ठा’?
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘चिट्ठा’ को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से ही बेहतरीन रिव्यू मिले थे। अगर आपने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है, तो इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर देख सकते हैं। इस फिल्म को IMDb ने 8.2 की रेटिंग की है। जियो हॉटस्टार पर ही आपको ये फिल्म हिंदी भाषा में भी मिल जाएगी।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency