सिर्फ एक चुटकी राख और गायब होगी नजर, होलिका दहन की रात करें ये उपाय

हिंदू धर्म में होलिका दहन की रात को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, जिस तरह होलिका की अग्नि में हिरण्यकश्यप का घमंड और बुराई जल गई थी, उसी तरह इस अग्नि में हम भी जीवन की सारी नकारात्मकता और नजर दोष को खत्म कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप होलिका दहन के अवसर पर अपने बच्चे या परिवार के किसी सदस्य की बुरी नजर उतारना चाहते हैं, तो राख के कुछ उपाय आपके लिए रामबाण साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं।

होलिका दहन पर करें नजर उतारने के उपाय
राख का तिलक
अगर आपका बच्चा बिना किसी वजह के चिड़चिड़ा हो रहा है या बार-बार बीमार पड़ रहा है, तो होलिका दहन के अगले दिन सुबह वहां की ठंडी राख लेकर आएं। इस राख में थोड़ा सा घी या गंगाजल मिलाकर बच्चे के माथे, गले और छाती पर तिलक लगाएं। ऐसी मान्यता है कि यह राख सुरक्षा कवच की तरह काम करती है और बुरी नजर के प्रभाव को खत्म कर देती है।

सात बार उतारें
होलिका दहन की रात एक छोटे कपड़े में थोड़ी सी पीली सरसों, नमक और सूखी लाल मिर्च बांधकर बच्चे के सिर से पैर तक 7 बार वार लें। वारने के बाद इस पोटली को जलती हुई होलिका की अग्नि में डाल दें। जैसे-जैसे वह सामग्री जलेगी, बच्चे पर लगी नजर और नकारात्मकता भी उसी आग में जल जाएगी।

राख का छिड़काव
कहा जाता है कि नजर घर को भी लगती है। 2026 की होलिका दहन की रात थोड़ी राख घर लाएं और उसे घर के चारों कोनों में छिड़कें। खासकर मुख्य द्वार पर इस राख से स्वास्तिक बनाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और नजर दोष का प्रभाव कम होता है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency