लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी में आई गिरावट

सोने और चांदी (Gold and Silver Price Today) में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। लगातार दो दिन गिरावट की वजह से चांदी का भाव (Silver Price Today) 2.67 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास आ गया है। हालांकि सोने (Gold Price Today) की कीमत 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर बनी हुई है। सुबह 10 बजे के आसपास चांदी में 900 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है। इसके साथ ही सोने में 200 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा का उछाल है।
Gold Rate Today: कितना हुआ 10 ग्राम सोने का भाव
सुबह 10 बजे के आसपास 10 ग्राम सोने का दाम 1,61,557 रुपये चल रहा है। इसमें 232 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने 12 मार्च, सुबह 10 बजे तक 1,61,081 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,62,991 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है।
Silver Rate Today: कितना है चांदी का दाम?
सुबह 10.02 बजे 1 किलो चांदी का दाम 2,67,182 रुपये चल रहा है। इसमें 1309 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 2,66,174 रुपये प्रति किलो का लो और 2,74,665 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है।
आपके शहर में कितनी है कीमत?

कहां है सोना और चांदी सबसे महंगा?
भोपाल और इंदौर में सोना और चांदी सबसे महंगा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,63,400 रुपये चल रही है। इसके साथ ही 1 किलो चांदी का भाव 2,67,350 रुपये चल रहा है।
कहां है सोना और चांदी सबसे सस्ता?
पटना में सोना और चांदी दोनों सस्ते मिल रहे हैं। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,61,780 रुपये चल रही है। इसके साथ ही 1 किलो चांदी का भाव 2,66,930 रुपये चल रहा है।



