पीएम सूर्यघर योजना, 5500 से अधिक लाभार्थियों का इंतजार होगा खत्म, जल्द मिलेगी राज्य सब्सिडी

उत्तराखंड के 5500 से अधिक लाभार्थियों का पीएम सूर्यघर योजना राज्य सब्सिडी का इंतजार जल्द खत्म होगा। कैबिनेट ने उन सभी को राज्य सब्सिडी का लाभ देने का फैसला लिया है, जिनके सौर संयंत्र 31 मार्च 2025 तक शुरू हो गए थे।

पीएम सूर्यघर योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से तीन किलोवाट प्रोजेक्ट पर 85,800 रुपये और राज्य सरकार की ओर से प्रति किलोवाट 17,000 की दर से तीन किलोवाट पर 51,000 रुपये की सब्सिडी दी जा रही थी। पिछले साल एक अप्रैल से राज्य की सब्सिडी बंद कर दी गई थी। बुधवार को हुई कैबिनेट में तय हुआ है कि जितने सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट 31 मार्च 25 तक संचालित हो गए थे, उनको राज्य सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा।

उधर, उरेडा के माध्यम से राज्य सब्सिडी मिलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। बजट मिलने के बाद उरेडा ने उन सभी की राज्य सब्सिडी दे दी है, जिनके प्रोजेक्ट जनवरी 2024 तक शुरू हो गए थे। अब कैबिनेट निर्णय के आधार पर बजट मिलने के बाद शेष सभी की सब्सिडी भी आवंटित कर दी जाएगी। 3000 लाभार्थियों की सब्सिडी आवंटन की प्रक्रिया गतिमान है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency