Dhurandhar डायरेक्टर की फिल्म ‘जमील जमाली’ ने की थी रिजेक्ट, बाद में ऐसे हुए राजी

टीवी जगत से बड़े पर्दे पर तक अपनी धाक जमाने वाले अभिनेता राकेश बेदी को भला कौन नहीं जानता। हाल ही में आई फिल्म धुरंधर 2 में राकेश ने जमील जमाली का दमदार किरदार अदा किया है, जो फैंस का फेवरेट बना चुका है।
इस बीच राकेश बेदी ने इस बात का खुलासा किया है कि एक बार उन्होंने धुरंधर डायरेक्टर आदित्य धर की 10 साल पुरानी फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था। वह उस फिल्म को करना नहीं चाहते थे। बाद में राकेश बेदी उस फिल्म को करने के लिए राजी हुए। आइए मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।
राकेश बेदी ने रिजेक्ट की थी ये फिल्म
कहानी अगर अच्छी हो, तो फिर भले ही दिक्कतें आए, उस फिल्म का हिस्सा बन जाना चाहिए। ऐसा मानना है अभिनेता राकेश बेदी का। फिल्म धुरंधर : द रिवेंज के लिए सराहना बटोर रहे राकेश ने उन फिल्मों में भी काम किया है, जिसके लिए उन्हें कम या बिल्कुल पैसे नहीं मिले थे।
फराह खान के कुकिंग शो में राकेश ने कहा- साथ-साथ (1982) एक ऐसी फिल्म रही है, जिसके लिए मुझे एक भी पैसे नहीं मिले थे। कई बार तो ऐसा होता था कि हम खाना भी घर से लेकर जाते थे। राकेश ने आगे बताया कि उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म उन्हें उनकी बेटी के सुझाव के कारण मिली थी, उसके बाद फिल्म के निर्देशक आदित्य धर से उनकी पहचान हुई थी।
वह कहते हैं कि जब आदित्य मेरे पास उरी: द सर्जिकल स्टाइक के एक सीन के लिए आए थे, तब मैं उस फिल्म को नहीं करना चाह रहा था, क्योंकि एक ही सीन था। मैंने मना कर दिया था। लेकिन मेरी बेटी रितिका ने कहा कि मुझे वह फिल्म करनी चाहिए। अगर स्थापित कलाकार, नए निर्देशकों का साथ नहीं देंगे, तो उन (रितिका) जैसे नए कलाकारों को कोई स्थापित निर्माता-निर्देशक भी काम नहीं देंगे।
धुरंधर 3 पर बोले राकेश
हाल ही में जूम को दिए इंटरव्यू में राकेश बेदी ने धुरंधर 3 पर भी रिएक्ट किया था और बताया था- भविष्य में धुरंधर की तीसरी किस्त बनाने के लिए कहानी होनी चाहिए। पार्ट 2 में हमने देखा है कि एक जासूस अपना काम खत्म करके देश वापस लौट गया है। ऐसे में तीसरे पार्ट के लिए कुछ बाकी नहीं रहा है।



