पहलगाम हमले की बरसी पर सेना की आतंकवादियों को चेतावनी

 जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले साल हुए आतंकी हमले की पहली बरसी पर भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ अपने ‘जीरो टॉलरेंस’ संकल्प को दोहराया है। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी एक बेहद सख्त और निर्णायक संदेश देते हुए स्पष्ट किया कि भारत के विरुद्ध किए गए हर दुस्साहस का जवाब निश्चित है।

भारतीय सेना के ADG PI ने सोशल मीडिया पर लिखा, “जब मानवता की सीमाएं पार हो जाती हैं, तो जवाब निर्णायक होता है। न्याय दिया गया है। भारत एकजुट खड़ा है।”

न्याय जरूर मिलेगा

भारतीय सेना ने भारत के आतंकवाद-विरोधी रुख पर जोर देते हुए, सेना ने एक पोस्ट में लिखा, “भारत के खिलाफ साजिश का जवाब निश्चित है। न्याय जरूर मिलेगा। हमेशा।”

ऑपरेशन सिंदूर जारी

पिछले साल की आतंकवाद विरोधी कार्रवाई का जिक्र करते हुए पोस्ट में आगे कहा गया, ऑपरेशन महादेव – यह तो होना ही था, और साथ ही यह भी दोहराया गया कि ऑपरेशन सिंदूर जारी है।

पहलगाम हमले के एक साल पूरे

गौरतलब है कि पिछले साल 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। जिसमें पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने एक गांव में घुसकर लक्षित हमला किया था, इस हमले में 26 नागरिक मारे गए थे। पहलगाम हमले की पहली बरसी पर भारतीय सेना ने आतंकवाद को कड़ा संदेश दिया है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency