NSA अजीत डोभाल ने ब्रिटिश समकक्ष के साथ की व्यापक चर्चा

 राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने गुरुवार को ब्रिटिश समकक्ष जोनाथन पावेल के साथ व्यापक वार्ता की। ब्रिटेन से संचालित आतंकवाद, उग्रवाद और खालिस्तान समर्थक तत्वों से संबंधित नई दिल्ली की ¨चताएं दूर करने को लेकर भी डोभाल और पावेल ने संवाद किया। 

अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्ष अस्थिर भू-राजनीति के मद्देनजर भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी और मजबूत करने पर भी सहमत हुए। डोभाल और पावेल ने पश्चिम एशिया की स्थिति और समुद्री सुरक्षा और व्यापार पर इसके प्रभाव पर भी संवाद किया। डोभाल ने जोर दिया कि संघर्ष को सुलझाने का एकमात्र रास्ता संवाद और कूटनीति है। 

परिकल्पित लक्ष्यों पर आगे बढ़ने के महत्व को दोहराया

भारत-ब्रिटेन वार्षिक रणनीतिक संवाद के तहत डोभाल और पावेल की वार्ता हुई है। डोभाल और पावेल ने दीर्घकालिक द्विपक्षीय रणनीतिक सहयोग को बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी, रक्षा और सुरक्षा क्षेत्रों सहित भारत-ब्रिटेन विजन 2035 दस्तावेज में परिकल्पित लक्ष्यों पर आगे बढ़ने के महत्व को दोहराया। 

दोनों पक्षों ने आतंकवाद, उग्रवाद और खालिस्तान समर्थक तत्वों से संबंधित सुरक्षा ¨चिंताओं को दूर करने के लिए सहयोग को और मजूबत करने पर जोर दिया। एनएसए डोभाल ने इन मामलों पर निरंतर समर्थन के लिए ब्रिटेन सरकार को धन्यवाद दिया। डोभाल और पावेल ने भारत-ब्रिटेन प्रौद्योगिकी सुरक्षा पहल (टीएसआई) के तहत हुई प्रगति का भी जायजा लिया। 

 जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत

डोभाल ने संतोष जताया कि टीएसआई के तहत सहयोग से ब्रिटेन की क्लास-एसआईसी वेफर फैब लिमिटेड और भारत की एसआईसीएसईएम प्राइवेट लिमिटेड ने भुवनेश्वर में सिलिकान कार्बाइड आधारित कंपाउंड सेमीकंडक्टर केंद्र स्थापित हो पाया है। दोनों पक्ष सेमीकंडक्टर, क्वांटम कंप्यू¨टग, जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमत हुए। दोनों पक्षों ने गौर किया कि द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ रहा है। 

रक्षा औद्योगिक सहयोग को और मजबूत करना महत्वपूर्ण है। दोनों पक्षों ने ¨हद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया और विशिष्ट समुद्री रक्षा प्रौद्योगिकियों पर काम करने पर सहमति जताई।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency