Aamir Khan की हीरोइन बनी सेक्स सिंबल; सुपरस्टार की बेटी फिल्मों में रही फ्लॉप

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी बहुत कम एक्ट्रेसेज हैं जो करियर की पीक पर रहते हुए बॉलीवुड छोड़ने का फैसला लेती हैं। पूजा बेदी (Pooja Bedi) उनमें से एक हैं। एक्ट्रेस ने बहुत यंग ऐज में मॉडिलिंग शुरू कर दी थी।

उन्होंने साल 1991 में आई फिल्म ‘विष्कनी’ (Vishkany) से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उस समय उन्हें ‘सेक्स सिंबल’ का नाम दिया गया था, लेकिन सिर्फ चार साल बाद ही उन्होंने शादी कर ली और इंडस्ट्री छोड़ दी।

मां की सीख आई काम

जोस अलुक्कास के यूट्यूब चैनल पर सुहासिनी मणिरत्नम से बात करते हुए पूजा बेदी ने कहा, “मेरी मां ने हमेशा मुझे सिखाया है कि तुम जो भी करो, उसमें अपना 100 प्रतिशत दो या फिर उसे बिल्कुल मत करो। मैं फिल्मों में थी और सच कहूं तो मैं बहुत अच्छी अभिनेत्री नहीं थी। मैं सेक्सी दिखने में बहुत अच्छी थी। मैं सेक्सी दिखने में 100 प्रतिशत अच्छी थी। मुझे भारत का सेक्स सिंबल भी कहा जाता था।”

अभिनेत्री ने खुलकर स्वीकार किया कि उन्हें लगता था कि उन्हें एक्टिंग अच्छी नहीं आती है इसलिए उन्होंने कभी भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री बनने की प्रेरणा नहीं मिली। पूजा ने कहा कि वो लोगों का ध्यान भटकाने के लिए क्लीवेज दिखाती थीं।

शादी पर क्या हैं पूजा के विचार?

शादी के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘एक अनुभव है एक सफ़र है। मैं अपने दो प्यारे बच्चों के लिए उन्हें धन्यवाद देती हूं। मुझे नहीं पता उनके बिना जिंदगी कैसी होती। मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं। मेरी शादी ने मुझे एक सच्चा दोस्त दिया क्योंकि मेरे पूर्व पति आज भी मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं और मेरे बच्चे, वे मेरा प्यार हैं, मेरी जिंदगी हैं।”

एक्ट्रेस ने स्वीकार किया कि उन्होंने शादी में कई गलतियां कीं, लेकिन शादी करना उनमें से एक नहीं था।

पूजा की बेटी अलाया एफ जब पांच साल की और बेटे दो साल का था तब एक्ट्रेस अपने पति से अलग हो गई थीं। पूजा बेदी ने 1994 में फरहान फर्नीचरवाला से शादी की। इस कपल ने 1997 में अपनी बेटी, अभिनेत्री अलाया एफ का स्वागत किया, जिसके बाद उनके बेटे उमर का जन्म हुआ। लगभग एक दशक के वैवाहिक जीवन के बाद दोनों का 2003 में तलाक हो गया।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency