ट्रेविस हेड के साथ विवाद को लेकर विराट कोहली पर फूटा दिग्गज का गुस्सा

विराट कोहली का शुक्रवार को आईपीएल-2026 में खेले गए मैच के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ट्रेविस हेड से हाथ न मिलाने का मुद्दा गरमाता जा रहा है। इसे लेकर उस समय कमेंट्री कर रहे इरफान पठान ने कहा है कि जो मैदान पर हुआ उसे वहीं छोड़ देना चाहिए था।

उप्पल स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान कोहली का हेड के साथ विवाद हो गया था। आरसीबी की पारी के दौरान कोहली बार-बार हेड की तरफ इशारा कर रहे थे और उनसे लगातार कुछ कह रहे थे। मैच के बाद कोहली ने हेड से हाथ भी नहीं मिलाया।

विराट को आक्रामक अंदाज पसंद

जब कोहली और हेड के बीच विवाद हुआ तब भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान कमेंट्री कर रहे थे। इरफान ने जियोस्टार के शो पर इस मामले पर अपनी बात रखी। इरफान ने कहा, “हां, मैं उस समय कमेंट्री कर रहा था। विराट को उसी अंदाज में खेलना पसंद है जिस तरह से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी खेलते हैं। वह हेड से कह रहे थे कि आओ थोड़ी गेंदबाजी करो, तुम इम्पैक्ट प्लेयर नहीं हो। आमतौर पर हेड इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलते हैं।”

पठान ने कहा, “कोहली, हेड से कह रहे थे कि थोड़ी गेंदबाजी करो। मैच के बाद जो हुआ मैं इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहता। लेकिन मैदान पर जो हुआ वो ठीक है। आप आक्रामकता के साथ खेलना चाहते हो तो खेलो।”

हाथ न मिलने पर भी बोले पठान

हालांकि, पठान का मानना है कि कोहली ने जो हाथ न मिलाने वाली हरकत की उसे नजरअंदाज किया जा सकता था। पठान ने कहा, “इसे नजरअंदाज किया जा सकता था।”

दोनों ही टीमों ने प्लेऑफ में जगह बना ली है और एक बार फिर आमने-सामने हो सकती हैं। अगर दोबारा इन दोनों टीमों का मुकाबला होता है तो फिर एक बार कोहली पर नजरें रहेंगी कि वह हेड के साथ क्या कैसा व्यवहार करते हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency