UP में सुरक्षा-अधिकार के साथ व्यापार की भी है संभावना: PM नरेन्द्र मोदी

महिला सशक्तीकरण को शीर्ष वरीयता पर रखने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संगमनगरी प्रयागराज में मंगलवार को करीब एक हजार करोड़ के रिवाल्विंग फंड से स्वयं सहायता समूह की 16 लाख महिलाओं को बड़ा उपहार दिया। इसके तहत 20 हजार व्यापार सखियों के खातों में पहले महीने का 4000 रुपये मानदेय भी हस्तांतरित किया। पीएम मोदी ने एक लाख से ज्यादा कन्या सुमंगल योजना के लाभार्थियों के लिए 20 करोड़ रुपये की भी व्यवस्था की है।
पीएम मोदी ने भारत माता की जय के बाद ठेठ अंदाज में अपना उद्बोधन शुरू किया। बोले- ‘मां गंगा, यमुना, सरस्वती के पावन तट पर बसा प्रयागराज कै धरती कै शीश झुकाय के प्रणाम करत हई। इ ऊ धरा ह जहां धर्म, ज्ञान और न्याय की त्रिवेणी बहत बा। तीर्थंन के चरण प्रयागराज में आय के हमेशइ एक अलग ऊर्जा का एहसास होत है। पिछले वर्ष फरवरी में कुंभ में इ पवित्र धरती पर आवा रहेन। तब संगम में डुबकी लगाइके अलौकिक अनुभूति करे रहे। पावन भूमि को हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं।

पीएम मोदी बोले कि यूपी में सुरक्षा भी है और अधिकार भी है। संभावनाएं हैं तो व्यापार भी यूपी में आज है। अब इस नई यूपी को वापस अंधेरे में नहीं ढकेला जा सकता। प्रयागराज की पुण्य भूमि से संकल्प लें कि हमारा यूपी आगे बढ़ेगा, नई ऊंचाइयां छूएगा। यूपी को आगे बढ़ाने में आपकी सहभागिता बढ़ाने में आपका नमन करता हूं।
पीएम मोदी बोले कि आज हिंदी साहित्य जगत के सर्वमान्य आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की पुण्यतिथि है। प्रयागराज से साहित्य की संस्कृति बही है। उन्हें श्रद्धांजलि दी। कहा कि प्रयागराज हजारों सालों से हमारी मातृ शक्ति की प्रतीक हैं। गंगा, यमुना, सरस्वती के संगम की नगरी रही है। आज नारी शक्ति के इतने बड़े संगम की साक्षी बनी है। हम सभी का सौभाग्य है कि आप सभी अपना स्नेह व आशीर्वाद देने आई हैं। बोले कि यूपी में विकास के लिए महिलाओं के सशिक्तिकरण के लिए जो काम हुआ है वह पूरा देश देख रहा है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगल योजना की एक लाख से अधिक लाभार्थी बेटियों के खाते में करोड़ों रुपये ट्रांसफर करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यूपी ने बैंक सखी का अभियान जो शुरू किया है, उससे महिलाओं के रोजगार के अवसरों के शुरू करने के साथ ही उनके जीवन में बड़े बदलाव ला रही है। बोले एक हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर करने का सौभाग्य मिला है मुझे। यूपी में महिलाओं का सम्मान व गरिमा सरकार ने बढ़ाई है, वह अभूतपूर्व है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि टीकाकरण अभियान को नई गति देने का काम हो रहा है। शौचालय के माध्यम से नारी गरिमा का सम्मान दिया गया है। पीएम आवास योजना में अधिकांश मकान महिलाओं को ही मिले हैं। पीएम स्वामित्व योजना के माध्यम से जिस गांव में गरीब का मकान टूट जाता था, दबंग नहीं बनाने देते थे। आज हर गरीब को उसका अधिकार दिया जा रहा है। मकान के कब्जे जमीन के कब्जे महिलाओं के नाम पर दिए जा रहे हैं। आधी आबादी को सुरक्षा सम्मान दिया जा रहा है। सीएम बोले कि यूपी सरकार ने विभिन्न कार्यक्रम इस दौरान लागू किए हैं। आधी आबादी को हक का सम्मान दिलाने के काम आजादी के बाद 2014 के बाद देखने को मिला है। गांव के बुजुर्गों को गांव में बैंक सुविधा मिल रही है। विकास और पुष्टाहार के माध्यम से मिलने वाले पोषाहार की शिकायत होती थी। आज मिलने वाले पोषाहार की क्वालिटी भी अच्छी है। प्रदेश में कन्या सुमंगल योजना भी चलाई गई है। जन्म से स्नातक तक पढ़ाई के साथ 15 हजार रुपये की राशि बालिकाओं के लिए है। नारी गरिमा व नारी सुरक्षा के लिए अभियान से जुड़ने के लिए आज संगम नगरी में पीएम आए हैं। संगम में नारी गरिमा के प्रतीक प्रदेश भर की माताएं भी संगम नगरी में भारी महाकुंभ में शामिल हुई हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने भारत माता की, गंगा मइया की यमुना मइया की सरस्वती मइया की जय से उद्बोधन शुरू किया। महिलाओं के लिए खजाना पीएम ने खोल दिया है। स्वागत व अभिनंदन किया। जहां नारी का आदर होता है वहां देवता वास करते हैं। भाजपा ने मातृ शक्ति का सम्मान किया है। प्रधानमंत्री जी ने यहां सफाई कर्मी का चरण धोकर उन्हें सम्मान दिया था, मजदूरों की पूजा करने का काम पीएम ने किया था।
सांसद रीता जोशी ने कहा कि बहनें घर में रोटी बेलने से लेकर लड़ाकू विमान चलाकर दुष्मन को छक्के छ़डाने का काम कर रही हैं। ओलंपिक में पदक प्राप्त कर रही हैं। कन्या सुमंगल योजना से प्रदेश आगे बढ़ रहा है। डबल इंजन की सरकार है जो देश व प्रदेश में विकास कर रही हैं। महिलाओं को हमें मजबूत करना है।
सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा कि देश की आधी आबादी का मान सम्मान, स्वाभिमान बढ़ाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी आपके बीच पधारे हैं। सभी का अभिनंदन किया। पीएम ने आधी आबादी के लिए जो किया है उससे हमारे सपने पूरे किए हैं। आजादी के बाद 75 वर्षों में किसी ने नहीं बहनों (महिलाओं) का ध्यान रखा, मोदी जी ने ऐसा किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को संगम के करीब परेड मैदान में आयोजित महिला सशक्तीकरण सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस आयोजन में प्रदेश भर से करीब ढाई लाख महिलाएं शामिल हो रही हैं। विभिन्न योजनाओं के तहत मातृशक्ति को पीएम मोदी 1230 करोड़ का उपहार देंगे। इन महिलाओं ने स्वयं को आत्मनिर्भर बनाते हुए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गांव-गांव में स्वयं सहायता समूहों के जरिये काम करके सफलता का लोहा मनवाया है। प्रधानमंत्री टेक होम राशन प्लांट का शिलान्यास करेंगे। यहां पर तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 12:45 बजे पहुंचे और 2:45 बजे तक प्रस्थान करेंगे।
.jpg)
प्रधानमंत्री एक लाख स्वयं सहायता समूहों के खाते में एक हजार करोड़ रुपये का रिवाल्विंग फंड का हस्तांतरित करेंगे इससे स्वयंसहायता समूहों की लगभग 16 लाख महिला सदस्यों को फायदा होगा। साथ ही एक लाख से ज्यादा लाभार्थियों को कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत 20 करोड़ रुपये की ज्यादा की राशि उनके खातों में भेजी जाएगी। प्रधानमंत्री यहां पर 202 पूरक पोषण निर्माण इकाइयों की आधारशिला भी रखेंगे। इन इकाइयों का संचालन वित्तपोषण स्वयं सहायता समूह कर रहे हैं। इनके निर्माण में प्रति इकाई के हिसाब से लगभग एक करोड़ रुपये का खर्च बैठेगा। यह इकाइयां राज्य के 600 प्रखंडों में एकीकृत बाल विकास योजना (आईसीडीएस) के तहत पूरक पोषण की आपूर्ति करेंगी। यह अंतरण दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाइ-एनआरएलएम) के तहत किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महिला सशक्तीकरण सम्मेलन में शामिल होने प्रदेश भर से आईं करीब ढाई लाख से ज्यादा महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे। यहां पर कार्यक्रम के मंच पर मातृशक्ति को भी स्थान दिया जाएगा, इसमें शहर की मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी के साथ केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति, सांसद हेमामालिनी, सांसद गीता शाक्य, अनुप्रिया पटेल व कैबिनेट मंत्री नीलिमा कटियार भी रहेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह और कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ भी मौजूद रहेंगे।
75 महिलाओं से करेंगे सीधा संवाद
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य मंच के बगल बनी प्रदर्शनी दीर्घा में अलग से उन 75 महिलाओं से खास बात करेंगे, जिन्होंने सरकारी योजना के जरिये ना सिर्फ अपनी बेरोजगारी दूर की, बल्कि अपने आसपास की गरीब महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बना सफलता की अलग कहानी लिखी।