अमेरिकी हमले में मारा गया वेनेजुएला के सबसे खूंखार गैंग का सरगना

 अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को बड़ा दावा करते हुए घोषणा की है कि अमेरिकी सेना ने एक सटीक और घातक एयर स्ट्र्राइक में वेनेजुएला के सबसे खूंखार और बेरहम जेल गैंग ‘ट्रेन दे अरागुआ’ के शीर्ष नेता हेक्टर रस्टेनफोर्ड गुएरेरो फ्लोरेस उर्फ ‘नीनो गुएरेरो’ को मार गिराया है।

ट्रंप ने शुक्रवार शाम ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, “मेरे आदेश पर अमेरिकी सेना की साउथर्न कमांड यूनिट ने ट्रेन डी अरागुआ के कुख्यात लीडर नीनो गररो को खत्म करने के लिए एक तेज और घातक हमला किया। यह संगठन दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठनों में से एक है।

मेरे सत्ता में लौटने से पहले जो बाइडन ने हमारी दक्षिणी सीमा को लाखों गैर-कानूनी अपराधियों के लिए खोल दिया था और इस विदेशी गैंग को अमेरिकी नागरिकों के साथ बलात्कार करने, उन्हें अपंग बनाने और उनकी हत्या करने की खुली छूट दे दी थी।

अपने चुनाव प्रचार के दौरान मैंने इन दरिंदों को हमारे देश से बाहर निकालने और उनके हाथों मारे गए लोगों के परिवारों को न्याय दिलाने का वादा किया था। इनमें 12 साल की मासूम जोसलिन नुंगारे, 22 साल की लेकेन रेली और अनगिनत अन्य बेगुनाह लोग शामिल थे।”

ट्रंप के अनुसार, यह कार्रवाई वेनेजुएला के सहयोग से इस सप्ताह की शुरुआत में की गई थी। ट्रंप ने आगे लिखा, “यह कार्रवाई वेनेजुएला में हमारे दोस्तों के साथ मिलकर की गई, जिनके साथ हम बहुत अच्छे से काम कर रहे हैं।

इसी का नतीजा है कि ट्रेन डी अरागुआ के आतंकियों के लिए अब वेनेज़ुएला या कहीं और कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है। मेरी लीडरशिप में हम इन बेरहम हत्यारों और ड्रग माफियाओं को कभी भी और कहीं भी ढूंढ निकालेंगे और उन्हें नरक की उन गहराइयों में भेज देंगे, जहां जाने के वो हकदार हैं।”

पेंटागन प्रमुख पीट हेगसेथ ने भी इस बात की पुष्टि की है कि हमले में गुएरेरो की मौत हो चुकी है। हालांकि, वेनेजुएला के सूचना मंत्रालय ने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत कोई जवाब नहीं दिया है।

मानव तस्करी के लिए जाना जाता है ट्रेन डी अरागुआ

लैटिन अमेरिकी पुलिस के अनुसार, ‘ट्रेन डी अरागुआ’ गैंग मुख्य रूप से मानव तस्करी का नेटवर्क चलाता है। यह उन रास्तों पर नियंत्रण रखता है जिनका उपयोग वेनेजुएला और अन्य दक्षिण अमेरिकी प्रवासी बेहतर जिंदगी की तलाश में चिली, यूरोप या अन्य देशों में जाने के लिए करते हैं।

इसके अलावा, यह आपराधिक गुट पनामा से लेकर ब्राजील और एंडियन कॉरिडोर तक जबरन वसूली, फिरौती के लिए अपहरण, मनी लॉन्ड्रिंग, सुपारी देकर हत्या (कॉन्ट्रैक्ट किलिंग) और संगठित चोरी जैसे खूंखार अपराधों में भी लिप्त है। इसका सरगना गुएरेरो टोकोरोन जेल से फरार हो गया था।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency