इंडिगो फ्लाइट की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग: हवा में बेहोश हुआ 3 साल का मासूम

 अहमदाबाद से मुंबई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट (6E-7018) में सोमवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 3 साल का बच्चा अचानक बेहोश हो गया। बच्चे की बिगड़ती हालत को देखते हुए पायलट ने तुरंत ‘मेडिकल इमरजेंसी’ घोषित की और विमान को सूरत एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा। बच्चे को तुरंत सूरत के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फ्लाइट में दो डॉक्टरों ने की बचाने की कोशिश

मासूम बच्चे की पहचान सौरभ के रूप में हुई है। सोमवार की शाम जब विमान हवा में था, तब सौरभ की तबीयत अचानक बेहद खराब हो गई और वह बेहोश हो गया। बच्चे की हालत देखकर विमान में मौजूद दो डॉक्टर तुरंत उसकी मदद के लिए आगे आए।

पायलट ने दिखाया सूझबूझ

मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टरों ने बच्चे को शुरुआती इलाज देने की पूरी कोशिश की, लेकिन जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ, तो पायलट ने बिना वक्त गंवाए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और सूरत एयरपोर्ट पर विमान को उतारने की इजाजत मांगी।

एयरपोर्ट पर पहले से तैनात थी मेडिकल टीम

जैसे ही सूरत एयरपोर्ट को मेडिकल इमरजेंसी की खबर मिली, पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। विमान के जमीन पर उतरने से पहले ही रनवे पर सीआईएसएफ (CISF), एयरपोर्ट की मेडिकल टीम और इंडिगो की ग्राउंड टीम ने पहले से तैयारी कर ली। विमान के उतरते ही डॉक्टर अंदर पहुंचे। बच्चे को प्राथमिक इलाज देने के बाद एम्बुलेंस से प्राइवेट हॉस्पिटल भेज दिया गयाा।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency