प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म यू ग्रो कैपिटल ने बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के साथ ऋण मुहैया कराने के लिए किया ये समझौता

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को ऋण प्रदान करने वाले वित्तीय एवं प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म यू ग्रो कैपिटल ने बुधवार को कहा कि उसने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के साथ ऋण मुहैया कराने के लिए एक समझौता किया है। एक बयान में बताया गया कि उनकी अगले 12 महीने में एमएसएमई क्षेत्र की इकाईयों के बीच 1,000 करोड़ रुपये के ऋण वितरण की योजना है। इसमें यह भी जानकारी दी गई कि यह ऋण यू एग्रो कैपिटल के प्रथम, संजीवनी, साथी, ग्रो एमएसएमई और मशीनरी फाइनेंसिंग जैसे कार्यक्रमों के तहत एमएसएमई क्षेत्र की विभिन्न इकाईयों को दिया जाएगा

आपको बता दें कि ऋण प्रदान करने वाले वित्तीय एवं प्रौद्योगिकी यू ग्रो कैपिटल ने यह समझौता सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के साथ ऋण मुहैया कराने के लिए किया है। एक बयान के जरिए इसकी जानकारी हुई, जिसमें बताया गया कि अगले 12 महीने में एमएसएमई क्षेत्र की इकाईयों के बीच 1,000 करोड़ रुपये के ऋण वितरण की योजना तैयार की गई है। इसमें यह भी बताया गया कि यह ऋण यू एग्रो कैपिटल के प्रथम, संजीवनी, साथी, ग्रो एमएसएमई और मशीनरी फाइनेंसिंग जैसे प्रोग्राम के तहत एमएसएमई क्षेत्र की विभिन्न इकाईयों को दिया जाएगा।

इस बारे में जानकारी देते हुए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक राजीव पुरी ने कहा कि इस समझौते से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को किफायती दरों पर ऋण उपलब्ध करवाया जा सकेगा।

वहीं ऋण प्रदान करने वाले वित्तीय एवं प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म यू एग्रो कैपिटल के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सचिंद्र नाथ ने कहा कि यह पहली बार है, जब इस मंच ने अपने सभी प्रोग्राम के लिए सह-ऋण प्रदाता समझौता किया है। एक साथ काम कर हम किफायती दरों पर ऋण उपलब्ध कराने में सक्षम होंगे।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency