शुक्रवार को Alpha ने बिगाड़ा ‘वेलकम टू द जंगल’ का खेल

अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) ने 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी, इसके हफ्ते बाद आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर एक्शन थ्रिलर अल्फा (Alpha) 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और तब से ही दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर चर ही है।

वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस डे 15

सैकनिल्क के मुताबिक, वेलकम टू द जंगल ने 3.75 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी इसके बाद फिल्म ने 12 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 20 करोड़ रुपये की कमा की। वीकेंड तक अच्छी कमाई करने के बाद अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म मंडे से फिर से सिंगल डिजीट कमाई पर आ गई।

15वें दिन की बात करें तो फिल्म ने शुक्रवार को 1 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 126.05 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 181.50 करोड़ रुपये हो गया है।

अल्फा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर अल्फा ने बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी, दूसरे दिन 11 करड़ रुपये और तीसरे दिन 13 करोड़ रुपये कमाए थे। 8वें दिन की बात करें तो फिल्म ने 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म ने घरेलू कलेक्शन में टोटल 49.10 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 82.06 करोड़ रुपये हो गई है।

‘धमाल 4’ का असर

इन दोनों की बॉक्स ऑफिस टक्कर के बीच अजय देवगन की धमाल 4 (Dhamaal 4) ने एंट्री मार ली है जिसने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 13 करोड़ की ओपनिंग की है और वर्ल्डवाइड 21 करोड़ रुपये की। इसकी रिलीज से दोनों फिल्मों की कमाई पर असर पड़ा है। फिलहाल आगे देखना होगा कि अब कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना दमखम दिखा पाती है।

अल्फा में शरवरी और आलिया भट्ट ने लीड रोल निभाया है वहीं वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, लारा दत्ता, रवीना टंडन, दिशा पटानी, संजय दत्त, जैसे कलाकारों समेत लगभग 40 एक्टर्स की टुकड़ी है।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency