7 महीने की प्रेग्नेंसी में ‘राका’ के लिए एक्शन सीन्स शूट कर रहीं Deepika Padukone

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जब भी बात फिल्मों की आती है तो मेहनत करने से पीछे नहीं हटती हैं। दीपिका शायद इसीलिए आज सिनेमा की नंबर वन एक्ट्रेस कही जाती हैं। दीपिका भले ही इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पर ध्यान दे रही हों, लेकिन वर्क फ्रंट पर भी दीपिका अच्छे से ध्यान दे रही हैं और हाल ही में इसी का एक उदाहरण देखने को मिला है।

प्रेग्नेंसी भी शूट कर रही हैं दीपिका

अब ये बात आपको पता ही होगी कि दीपिका (Deepika Padukone) जल्द ही दूसरी बार मम्मी बनने जा रही हैं। दीपिका मां बनने से पहले अपनी हर जिम्मेदारी अच्छे से निभा रही हैं। दीपिका जल्द ही अल्लू अर्जुन के साथ राका में दिखने वाली हैं और इस फिल्म के लिए दीपिका एक्शन सीक्वेंस तक शूट कर रही हैं।

7 महीने की प्रेग्नेंट दीपिका जमकर एक्शन सीन्स कर रही हैं और अपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा कर रही हैं। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका राका की शूटिंग हर दिन बिना रुके कर रही हैं। आठ घंटे की तय वर्क शिफ्ट और वर्क-लाइफ बैलेंस के बीच दीपिका ‘राका’ को तय समय पर पूरा करने करने में लगी हैं।

7 महीने की प्रेग्नेंसी में भी दीपिका नाइट शिफ्ट कर रही हैं और शारीरिक रूप से एक्शन सीक्वेंस भी शूट कर रही हैं। मैटरनिटी लीव पर जाने से पहले वो अपना पूरा ध्यान इस प्रोजेक्ट को पूरा करने पर लगा रही हैं और फिल्म की हाई-ऑक्टेन डिमांड्स को सफलतापूर्वक पूरा भी कर रही हैं।

दीपिका के काम की हुईं तारीफें

वहीं फिल्म ‘राका’ (Raaka) की टीम दीपिका पादुकोण के काम और उनकी मेहनत से काफी प्रभावित है। टीम के एक सदस्य ने कहा, “दीपिका ने मैटरनिटी ब्रेक पर जाने से पहले हर हाल में फिल्म की शूटिंग को सही समय पर पूरा करने का फैसला किया था। कुछ एक्शन सीक्वेंस बेहद मुश्किल और थका देने वाले थे, लेकिन इन चुनौतियों के बावजूद उन्होंने सब कुछ सफलतापूर्वक पूरा किया। सेट पर हर किसी ने इस जज्बे की तारीफ की है। यह भी नहीं भूलना चाहिए कि घर पर उनकी डेढ़ साल की बेटी भी है, जिसे वह पूरा समय और प्यार देती हैं।”

आपको बता दें कि दीपिका इस वक्त 7 महीने की प्रेग्नेंसी में शूट कर रही हैं तो वहीं पर्सनल लाइफ को भी बैलेंस कर रही हैं। वहीं राका की बात करें तो फिल्म को एटली बना रहे हैं और इस साइंस-फिक्शन फैंटेसी एक्शन फिल्म अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगे।

फिल्म खूब एक्शन होगा, तो वहीं विजुअली फिल्म के जरिए दर्शकों को एक शानदार तोहफा मिलेगा। फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में पर दस्तक देगी।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency