नेतन्याहू के न्यूयॉर्क दौरे से पहले ममदानी ने फिर उठाई गिरफ्तारी की मांग; इजरायल ने दिया जवाब

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क आने से पहले नया विवाद खड़ा हो गया है। न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा कि वे नेतन्याहू की गिरफ्तारी के विकल्पों पर कानूनी सलाहकारों से बात कर रहे हैं।

ममदानी ने यह भी कहा कि अगर नेतन्याहू आए तो उनकी गिरफ्तारी पर बात होगी।

उन्होंने कहा कि मेयर पद के चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने नेतन्याहू को गिरफ्तार करने का वादा किया था। हालांकि उन्होंने माना कि उन्हें पक्का नहीं पता कि मेयर के पास किसी विदेशी नेता को गिरफ्तार करने की शक्ति है या नहीं.

ममदानी ने कहा कि न्यूयॉर्क शहर में कानून मुझे जो भी करने की इजाजत देता है, हम वही करेंगे. इसीलिए हम शहर के कानूनी सलाहकारों से सलाह ले रहे हैं।

इजरायल ने दिया जवाब

ममदानी के बयान पर इजरायल ने तुरंत पलटवार किया। सयुंक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत डैनी डैनन ने X पर लिखा, मेयर के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने और अपने शहर में बढ़ती यहूदी-विरोधी भावना का सामना करने के बजाय, उन्होंने इजरायल पर हमला करके सुर्खियां बटोरने का रास्ता चुना है।

डैनन ने आगे कहा इससे कुछ नहीं बदलेगा। इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू न्यूयॉर्क आएंगे, गर्व के साथ UN महासभा को संबोधित करेंगे और दुनिया के सामने इजरायल का सच रखेंगे। और अगर किसी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए तो वह जोहरान ममदानी हैं।

बता दें कि इसी हफ्ते न्यूयॉर्क के एक रेडियो शो में नेतन्याहू ने ममदानी पर हमला बोला था। उन्होंने ममदानी पर हमास का समर्थन करने का आरोप लगाया और कहा, मुझे लगता है कि वे चुपके से अमेरिका से नफरत करते हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency