भारतीय टीम ने सीरीज जीतने के लिए किया बड़ा बदलाव, तीसरे वनडे से पहले इस प्‍लेयर को दिया मौका

भारत और इंग्‍लैंड के बीच इन दिनों 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। यह सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में आखिरी मैच जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्‍जा जमाएगी। सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को लंदन में खेला जाएगा।

इस निर्णायक मैच से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की जगह हर्ष दुबे को टीम इंडिया की वनडे टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने एक्‍स पर इसकी जानकारी दी।

हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी

बीसीसीआई की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मेंस सेलेक्‍शन कमेटी ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच के लिए वॉशिंगटन सुंदर की जगह हर्ष दुबे को टीम में शामिल किया है।

कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान वॉशिंगटन के दाहिने हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह अब बाकी सीरीज से बाहर हो गए हैं। अपनी चोट के आगे के इलाज के लिए वह स्कैन करवाएंगे और किसी विशेषज्ञ की सलाह लेंगे।

तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, हर्ष दुबे।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency