Happy Birthday Yuzvendra Chahal: 25 करोड़ का घर, लग्जरी गाड़ियां और करोड़ों की नेटवर्थ

भारतीय टीम के स्‍टार स्पिनर युजवेंद्र चहल आज अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर साथी प्‍लेयर्स ने उन्‍हें बधाई भी दी है। चहल लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्‍होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच 13 अगस्‍त 2023 को वेस्‍टइंडीज के खिलाफ खेला था। हालांकि, वह आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं।

आइए इस खास मौके पर क्रिकेटर की नेटवर्थ पर नजर डालते हैं। ET Now के अनुसार, चहल की अनुमानित नेटवर्थ 45 करोड़ रुपये है। क्रिकेट के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उनकी तगड़ी कमाई होती है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) चहल के लिए कमाई का एक अहम जरिया रहा है।

आईपीएल से हुए मालामाल

2025 के मेगा-ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने उन्हें 18 करोड़ रुपये में खरीदा। मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलने के बाद उनकी IPL से कुल कमाई 40 करोड़ के करीब है। BCCI की 2023-24 की कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ियों की लिस्ट में चहल को शामिल नहीं किया गया, लेकिन उनके पिछले कॉन्ट्रैक्ट्स ने उनकी कमाई में इजाफा किया है। इसमें 2022-23 का सालाना 1 करोड़ रुपये का ‘ग्रेड C’ कॉन्ट्रैक्ट भी शामिल है।

चहल को कई एंडोर्समेंट डील भी मिली हैं। वह VIVO, Nike, Acuvue, Boom 11 और Fanta जैसे बड़े ब्रांड्स को रिप्रेजेंट करते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी मजबूत मौजूदगी उनकी ब्रांड वैल्यू को और बढ़ाती है। उन्हें अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मोटी कमाई वाले स्पॉन्सरशिप और प्रमोशन के मौके मिलते हैं।

गुरुग्राम में घर

चहल हरियाणा के गुरुग्राम में एक आलीशान घर में रहते हैं। लगभग 25 करोड़ रुपये की कीमत वाले उनके घर का इंटीरियर बहुत ही शानदार है। इसमें बेहतरीन फर्नीचर और स्टाइलिश सजावट है।

लग्जरी कारें

कारों के शौकीन क्रिकेटर के पास लग्जरी गाड़ियों का एक शानदार कलेक्शन है। उनके गैराज में पोर्श कायेन S, रोल्स रॉयस, मर्सिडीज-बेंज C-क्लास और लेम्बोर्गिनी सेंटेनारियो जैसी महंगी और शानदार गाड़ियां शामिल हैं।

चहल के प्रदर्शन पर नजर

इंटरनेशनल क्रिकेट में चहल के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने अब तक खेले 72 वनडे की 69 पारियों में 27.13 की औसत और 5.26 की इकोनॉमी से 121 विकेट चटकाए हैं। 6/42 इस प्रारूप में उनका बेस्‍ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। 80 टी20 इंटरनेशनल में चहल ने 96 सफलताएं प्राप्‍त की हैं। चहल आईपीएल में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्‍होंने 2013 से अब तक खेले 188 मुकाबलों में 233 विकेट अपने नाम किए हैं।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency