Urmila Matondkar ने राम गोपाल वर्मा से की थी गुपचुप शादी

90s के दौर में उर्मिला मातोंडकर सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए नहीं, बल्कि फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) के साथ अफेयर को लेकर भी काफी सुर्खियों में थीं। अब सालों बाद एक बार फिर दोनों का रिश्ता चर्चा में आ गया है।

दरअसल, बॉलीवुड के सीनियर जर्नलिस्ट ज्योति वेंकटेश ने उर्मिला मातोंडकर और राम गोपाल वर्मा की शादी (Urmila Matondkar Ram Gopal Varma Wedding) को लेकर एक शॉकिंग दावा किया है जो अब वायरल हो गया है।

क्या उर्मिला-राम ने की थी शादी?
सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में सीनियर जर्नलिस्ट ने दावा किया है कि राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने मंदिर में गुपचुप शादी की थी। उस वक्त दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। जब उन्हें यह बात चिरंजीवी से पता चली थी तब वह हैरान रह गए थे।

चिरंजीवी ने खोला था राज?
ज्योति वेंकटेश ने दावा किया है कि फिल्म जेंटलमैन के सेट पर अभिनेता चिरंजीवी ने उन्हें राम गोपाल और उर्मिला की सीक्रेट वेडिंग के बारे में बताया था। उन्होंने बताया, “चिरंजीवी ने मुझे बताया, ‘ज्योति, बतौर जर्नलिस्ट तुम हर चीज के बारे में लिखते हो, लेकिन अभी तक तुमने राम और उर्मिला की शादी के बारे में क्यों नहीं कुछ लिखा है?”

चिरंजीवी ने दिया था सबूत
ज्योति वेंकटेशन का कहना है कि चिरंजीवी की ये बात सुनकर वह सरप्राइज हो गए थे। फिर उन्होंने सबूत मांगा। तब चिरंजीवी ने बताया कि दोनों ने आंध्र प्रदेश के एक मंदिर में शादी की थी। यहां तक कि एक्टर ने उन्हें पुजारी का कॉन्टैक्ट नंबर भी दिया।

रोने लगी थीं उर्मिला मातोंडकर
जर्नलिस्ट ने बताया कि उन्होंने इस खबर को छापने से पहले खुद उर्मिला मातोंडकर से सच जानना चाहा। जब उन्होंने एक्ट्रेस को फोन किया तो वह रोने लगीं और कहा, “आप मेरे बारे में ऐसा कैसे लिख सकते हैं। आप मुझे तब से जानते हैं जब से मैंने इंडस्ट्री में कदम रखा है।” वहीं राम गोपाल वर्मा ने इस पर कमेंट करने से साफ इनकार कर दिया था।

क्यों टूटा था उर्मिला-राम गोपाल वर्मा का रिश्ता?
ज्योति वेंकटेश का कहना है कि राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर के बीच इसी वजह से रिश्ता भी टूटा था। उर्मिला कानूनी तौर पर शादी करना चाहती थीं, लेकिन राम गोपाल इसके लिए तैयार नहीं थे।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency