भारत दौरे पर आएगी Australia U19 टीम

अगले महीने ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम भारत दौरे पर आएगी और वनडे के अलावा टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस दौरे के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टीम का एलान कर दिया है जिसमें भारतीय मूल के खिलाड़ी को भी जगह मिली है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे के लिए 16 सदस्यी टीम का एलान किया है जिसमें नील पटेल शामिल हैं। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसके अलावा चार-चार दिन के दो टेस्ट मैच भी होंगे। ये सीरीज 13 सितंबर से शुरू होगी और राजकोट तथा अहमदाबाद इसकी मेजबानी करेंगे।

कौन हें नील पटेल?

पटेल ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट में न्यू साउथ वेल्स से खेलते हैं। जूनियर स्तर के क्रिकेट में वह लगातार आगे बढ़ रहे हैं और अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखा रहे हैं। वह ओपनिंग बल्लेबाज हैं। उन्होंने सिडनी प्रीमियर क्रिकेट फर्स्ट ग्रेड में एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन बनाए और ऐसा करने वाले वहे सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उनकी पहचान लंबी पारियां खेलने के लिए हैं।

शानदार बल्लेबाजी के अलावा नील ऑफ स्पिन भी करते हैं। नील के लगातार आगे बढ़ने का राज ये है कि वह अपने पास जर्नल रखते हैं और अपने जीवन की घटनाओं को लिखते रहते हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि ये सब रास्ते में बने रहने के लिए है। मैं जो भी करता हूं उसके लिए मैं अपने आप को जिम्मेदार मानता हूं। मैं अपने परफॉर्मेंस को लेकर नोट लिखता हूं कि मैंने क्या अच्छा किया और मैं किस चीज में सुधार कर सकता हूं। मैं हमेशा सीखता रहता हूं।”

दो खिलाड़ी हैं पुराने

इस साल की शुरुआत में जिम्बाब्वे में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप कप में हिस्सा लेने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के सिर्फ दो ही सदस्य इस टीम का हिस्सा हैं और वो हैं विल बायरोम और कैसी बार्टन। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर टिम नील्सन को कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम:

कैसी बार्टन, हेडन बारबुलोविक, इली ब्रेन, विल बायरोम, ब्लेक कैटल, जैक कोजस्नेक, स्पेंसर ग्रीन, कोनर ग्रीकोरी, चार्ली हेंडरसन, जेड हॉलिक, मैथ्यू लॉफ, नील पटेल, जैकब पिएट्ज, पैट्रिक सुलीवान, थेयो सिनगोस, थॉमस वासेओ।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency