टीम इंडिया से पंगा लेने उतरेंगे ये 16 खिलाड़ी: गॉल टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम घोषित

श्रीलंका ने भारत के खिलाफ गॉल में 15 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए 16 सदस्यों वाली टीम का ऐलान किया है। धनंजय डी सिल्वा टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि कामिंदु मेंडिस उनके डिप्टी होंगे। 2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर है।

निरोशन डिकवेला टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में श्रीलंका के लिए आखिरी बार 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। बल्लेबाज पासिंदु सूरियाबंदारा को भी टीम में शामिल किया गया है। घरेलू सर्किट में शानदार प्रदर्शन के बाद वे अपने टेस्ट डेब्यू के दावेदार हो सकते हैं।

इस लिस्ट में एक और युवा खिलाड़ी हैं, दाएं हाथ के ऑफ-स्पिनर केशरा नुवानथा। घरेलू क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड बनाने के बाद वे भी अपना टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को भी टीम में वापस बुलाया गया है। उन्होंने 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना एकमात्र टेस्ट मैच खेला था। उनकी वापसी से श्रीलंका के तेज गेंदबाजी अटैक को और मजबूती मिलेगी।

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम

धनंजय डी सिल्वा, लाहिरू उदाना, निशान मदुश्का, कामिन्दु मेंडिस, दिनेश चंडीमल, पसिंदु सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा, विश्वा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।

टेस्‍ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency