रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 सिनेमाघरों में हुई रिलीज, पहले हफ्ते में 12000 शोज

लम्बे इंतजार और पैनडेमिक की चुनौतियों से जूझने के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है। कबीर खान निर्देशित फिल्म को 2डी के साथ 3डी फॉर्मेट में देशभर में बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में उतारा गया है। हिंदी के अलावा दक्षिण भारतीय भाषाओं में फिल्म 3741 स्क्रींस पर रिलीज की गयी है, जहां 12044 शोज पहले हफ्ते में होंगे। साल 2021 की आखिरी मोस्ट अवेटड फिल्म को लेकर एग्जिबिटर्स सेक्टर में भी उत्साह है और फिल्म से अच्छी ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है। 

हिंदी बेल्ट की बात करें तो पहले हफ्ते में 1727 सिनेमाघरों में 3374 स्क्रींस पर फिल्म के 11011 शोज होंगे। तेलुगु भाषा में फिल्म 137 सिनेमाघरों में उतारी गयी है, जहां 137 स्क्रींस पर 465 शोज होंगे। तमिल में स्क्रींस की संख्या बढ़ायी गयी है और 184 सिनेमाघरों में 184 स्क्रींस पर 501 शोज दिखाये जा रहे हैं। मलयालम भाषा में फिल्म के 13 सिनेमाघरों की 13 स्क्रींस पर 28 शोज चल रहे हैं। कन्नड़ की बात करें तो 33 सिनेमाघरों में फिल्म के 39 शोज चल रहे हैं। हालांकि, स्क्रींस और शोज की संख्या फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस के अनुसार बदलती रहती है। 

jagran

ओवरसीज में फिल्म 80 देशों में 1512 स्क्रींस पर 23 दिसम्बर को रिलीज कर दी गयी थी। 

83 के सामने चुनौतियां

बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा स्कोर करने के लिए 83 के सामने चुनौतियों की बात करें तो तेलुगु फिल्म पुष्पा- द राइज और स्पाइडरमैन- नो वे होम से टकराना होगा, जो सिनेमाघरों में पहला हफ्ता पूरा कर चुकी हैं और दोनों बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। 83 से तेलुगु भाषाई क्षेत्रों में पुष्पा से अच्छी टक्कर मिलेगी। वहीं, पैन-इंडिया स्तर पर स्पाइडरमैन भी टक्कर में रहेगी, क्योंकि यह हॉलीवुड फिल्म भी अंग्रेजी, हिंदी के साथ दक्षिण भारतीय भाषाओं में उतारी गयी है। दक्षिण भारत में 83 को वहां के कई बड़े सितारों का साथ मिला है, जिन्होंने फिल्म को सपोर्ट किया है।

https://twitter.com/PrithviOfficial/status/1474122361733476365?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1474122361733476365%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fentertainment%2Fbox-office-83-box-office-ranveer-singh-deepika-padukone-film-83-releases-on-3700-screens-on-friday-12000-shows-in-first-week-22321409.html
https://twitter.com/isudheerbabu/status/1474214571644624903?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1474214571644624903%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fentertainment%2Fbox-office-83-box-office-ranveer-singh-deepika-padukone-film-83-releases-on-3700-screens-on-friday-12000-shows-in-first-week-22321409.html

दिल्ली में 83 हो चुकी है टैक्स फ्री

भारतीय क्रिकेट टीम की पहली विश्व कप जीत पर बनी 83 को दिल्ली में टैक्स फ्री घोषित किया जा चुका है, जिसकी वजह से दर्शकों को टिकट की कम कीमत देनी होगी। इसका फायदा भी फिल्म को मिलेगा और ज्यादा दर्शकों के सिनेमाघरों में पहुंचने की उम्मीद की जा सकती है। 83 के निर्माताओं में रिलाइंस एंटरटेनमेंट, फैंटम फिल्म्स, साजिद नाडियाडवाला, विष्णुवर्धन इंदूरी, कबीर खान के साथ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी शामिल हैं। 

फिल्म में रणवीर सिंह कप्तान कपिल देव के किरदार में हैं, जबकि दीपिका पादुकोण रोमी देव के रोल में हैं। हालांकि, फिल्म में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस लगभग 20 मिनट ही है। विश्व विजेता क्रिकेटरों के किरदार में ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, एमी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा और आर बद्री नजर आएंगे। पंकज त्रिपाठी पीआर मान सिंह के रोल में हैं, जबकि बमन ईरानी फारुक इंजीनियर के रोल में हैं।

Related Articles

Back to top button