बदलता स्वरूप’ का 18वां स्थापना दिवस समारोह भव्यता के साथ संपन्न

गोंडा। राष्ट्रीय हिंदी दैनिक ‘बदलता स्वरूप’ का 18वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को प्रधान संपादक पवन जायसवाल के नेतृत्व में उत्साह और गरिमामय वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। समारोह में सामाजिक, शिक्षा, चिकित्सा, पत्रकारिता एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विभिन्न लोगों और संस्थाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलरामपुर सदर विधायक पल्टू राम व अखिल भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शेषमणि मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष कपिल देव तिवारी ‘के. डी.’ मौजूद रहे। कार्यक्रम प्रो. डॉ. शेर बहादुर सिंह, के.बी. सिंह, अनिल कुमार श्रीवास्तव एवं राजकुमार जायसवाल के संरक्षण में संपन्न हुआ।

समारोह में चिकित्सा एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्थाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनमें जनपद के विभिन्न समाचार पत्रों एवं चैनलों, रोटरी क्लब गोंडा ग्रीन, लायंस क्लब अवध, लायंस क्लब सेवा, मारवाड़ी समाज, श्री चित्रगुप्त सभा, सिंधी समाज, जायसवाल समाज गोंडा, रेडक्रॉस सोसायटी एवं चित्रांश कल्याण समिति प्रमुख रूप से शामिल रहा। इसके अलावा मैजापुर चीनी मिल के बालेंद्र सिंह एवं बभनान चीनी मिल के परितोष शुक्ला, डॉल्फिन इंडस्ट्रीज के सीईओ अमित गुप्ता, ब्रिटानिया ब्रेड के यूपी सेंट्रल एरिया मैनेजर प्रदीप शुक्ला, वंदना बुटीक की प्रोपराइटर वंदना सिंह को भी सम्मानित किया गया।
समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों में लखनऊ विधानसभा से आए इंजीनियर सुरेश दुबे, उच्च न्यायालय लखनऊ के वरिष्ठ अधिवक्ता अर्जुन सिंह, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ के मोहम्मद जुबेर अहमद, लखनऊ से आए पत्रकार अकील सिद्दीकी, प्रभात मीडिया क्रिएशन के निदेशक रंजीत गुप्ता, सिविल डिफेंस के डॉ. राजेश श्रीवास्तव, रेडक्रॉस से ज्योति सिंह, समाजसेवी संजय जायसवाल, नगर पंचायत खरगूपुर चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव रस्तोगी, प्रधान संघ अध्यक्ष उमापति त्रिपाठी, प्रधान वजीरगंज सुशील जायसवाल एवं भजन गायक कौशल उपाध्याय, संगीतकार मुकेश सिंह एवं बांसुरी वादक एडवोकेट राजेश मिश्रा को सम्मान प्रदान किया गया। इसके साथ ही बहराइच, बलरामपुर, लखनऊ एवं बस्ती से पहुंचे पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मेजर राजेश द्विवेदी, डॉ. अभय श्रीवास्तव, फातिमा इंटर कॉलेज के अश्विनी श्रीवास्तव एवं लक्ष्मी नाथ पांडेय को सम्मानित किया गया।
समारोह में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त जादूगर ‘मिस्टर इंडिया’ देश के प्रसिद्ध अवधी कलाकार रमेश दुबे उर्फ रमेशवा एवं जनपद की कवियत्री एवं फुलवारी स्कूल की प्रबंधक नीता सिंह, गायक फहीम खान, मुन्ना सहारा, जनपद बहराइच से कभी गुलाब चंद्र जायसवाल ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और कार्यक्रम में समां बांध दिया।
पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार जानकी शरण द्विवेदी, ओंकार पाठक, राकेश सिंह एवं राम जियावन शुक्ला को भी सम्मानित किया गया। वहीं सामाजिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश सदस्य एवं मंडल प्रभारी कसीम सिद्दीकी एवं जीवन सेवा संस्थान के संस्थापक एड. विनय तिवारी सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों एवं सफाई नायकों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई।

समारोह को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शेषमणि मिश्रा ने ‘बदलता स्वरूप’ के प्रधान संपादक पवन जायसवाल के पत्रकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज को जागरूक करने, जनसमस्याओं को सामने लाने और उन्हें शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। पवन जायसवाल की सक्रियता एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए डॉ. शेषमणि मिश्रा ने उन्हें अखिल भारतीय पत्रकार संघ का प्रदेश महासचिव घोषित किया।
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने ‘बदलता स्वरूप’ के 18 वर्षों के सफर की सराहना करते हुए समाचार पत्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, चिकित्सक, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में पत्रकार पंकज सिन्हा, घनश्याम कोहली संतोष कोहली, राजेश यादव ओ. पी मिश्रा, दिनेश श्रीवास्तव, फहीम खान, रईस अहमद, अतुल श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, रामजन्म तिवारी, सत्य प्रकाश शुक्ला, महेश गोस्वामी, सुशील पांडे, मनीष गोस्वामी, आकाश जायसवाल, पवन कुमार जायसवाल, धनलाल आदि उपस्थित रहे।



