तिलक वर्मा की कप्तानी पारी से साउथ जोन ने नॉर्थ जोन को रौंदा

तिलक वर्मा की कप्‍तानी पारी की बदौलत साउथ जोन ने दलीप ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में नॉर्थ जोन को 7 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। फाइनल में साउथ जोन का सामना ईस्‍ट जोन से होगा। पहले सेमीफाइनल में ईस्‍ट जोन ने सेंट्रल जोन को 4 विकेट से शिकस्‍त दी थी। दलीप ट्रॉफी का फाइनल मैच 6 सितंबर से चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी करने उतरी नॉर्थ जोन पहली पारी में 195 रन पर सिमट गई। साउथ जोन ने तिलक वर्मा के शतक की बदौलत पहली पारी में 312 रन बनाए। नॉर्थ जोन ने दूसरी पारी में 297 रन बनाए और साउथ जोन को 181 रन का टारगेट दिया। तिलक वर्मा के नाबाद अर्धशतक के चलते साउथ जोन ने 44वें ओवर में 3 विकेट खोकर मैच जीत लिया।

नॉर्थ जोन की पहली पारी में सलामी बल्‍लेबाज कामरान इकबाल ने अर्धशतक लगाया। कामरान ने 10 चौकों और 1 छक्‍के की मदद से 182 गेंदों पर 76 रन बनाए। कप्‍तान कन्हैया वधावन ने 35 रन की पारी खेली। आयुष डोसेजा ने 23, अब्‍दुल समद ने 16 और सनत सांगवान ने 10 रन बनाए। साउथ जोन की ओर से विद्वथ कावेरप्पा ने 4 विकेट चटकाए।

तिलक वर्मा के शतक की बदौलत साउथ जोन ने पहली पारी में 312 रन बनाए। कप्‍तान तिलक 250 गेंदों पर 116 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रेयस गोपाल ने अर्धशतक लगाया। गोपाल ने 11 चौकों की बदौलत 169 गेंदों पर 87 रन की पारी खेली। गुरनूर बराड़ के खाते में 4 विकेट आए।

नॉर्थ जोन की दूसरी पारी में सनत सांगवान और आयुष डोसेजा ने फिफ्टी ठोकी। सनत ने 148 गेंदों पर 76 और आयुष ने 76 गेंदों पर 52 रन बनाए। अंशुल कंबोज ने 36 और निशांत सिंधु ने 35* रन बनाए। एमडी निधीश ने पंजा खोला।

दूसरी पारी में साउथ जोन की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्‍लेबाज रिकी भुई और नारायण जगदीशन के बीच 64 रन की साझेदारी हुई। हालांकि, दोनों ही बल्‍लेबाज अर्धशतक से चूक गए। भुई ने 42 और जगदीशन ने 43 रन बनाए। 3 नंबर पर उतरे शेख रशीद 1 रन ही बना पाए। इसके बाद तिलक वर्मा (51*) और स्‍मरण रविचंद्रन (32*) ने अपनी टीम को जीत दिला दी।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency