Sridevi की फिल्म का सबसे कल्ट गाना, कविता कृष्णमूर्ति ने दी आवाज

हिंदी फिल्मों के बारे में सबसे खास बात यही है कि यहां पर हर एक इमोशन के लिए गाना है। रोमांटिक गाना हो, ब्रेकअप सॉन्ग हो या फिर कोई पार्टी सॉन्ग ये सभी आपके दिल पर चोट करने के लिए काफी हैं।
पति-पत्नी के रिश्ते का भाव झलकाता है गीत
आज फिलहाल हम आपको किसी रोमांटिक या ब्रेकअप सॉन्ग के बारे में नहीं बल्कि पति-पत्नी के रिश्ते के उस तीखे भाव के बारे में बताएंगे जब दोनों आपस में लड़ते हैं तो पत्नी अपना गुस्सा कैसे जाहिर करती है।
वह मौसम की रुमानियत और अपनी तन्हाई का जिक्र करती है कि ऐसे खूबसूरत माहौल में भी उसे पति का प्यार भरा साथ नहीं मिल रहा।
साल 1986 में रिलीज हुई थी फिल्म
हम बात कर रहे हैं साल 1986 में आई हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘नगिना’ (Nagina) के गाने ‘बलमा तुम बलमा हो मेरे खाली नाम के’ (Balma Tum Balma Ho Mere Khali) की। इस फिल्म में श्रीदेवी (Sridevi) और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) लीड रोल में नजर आए थे। गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे और कविता कृष्णमूर्ति (Kavita Krishnamurthy) ने इसे अपनी आवाज दी थी।
वैसे तो नगीना में ‘मैं तेरी दुश्मन, दुश्मन तू मेरा’, ‘तूने बेचैन इतना ज्यादा किया’ जैसे कई सारे गाने थे लेकिन बलमा मेरे बलमा गाने की बात ही अलग थी। बॉलीवुड में इसके जैसा गीत आजतक तैयारी नहीं हुआ। ये पति-पत्नी के बीच के प्यार और तकरार की कहानी को बखूबी दिखाता है।
क्या थी फिल्म की कहानी?
फिल्म ‘नगीना’ एक इच्छाधारी नागिन और उसके पति के इर्द-गिर्द घूमती है। यह प्रेम और रहस्य में उलझी प्यार और बदले की कहानी है। 28 नवम्बर 1986 को पर्दे पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पूरा हिन्दुस्तान हिला दिया था। निर्देशक हरमेश मल्होत्रा की इस अद्भुत कृति में श्रीदेवी ने एक इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाया था जो अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए इंसानी रूप धारण करती है।



