हनुमान चालीसा की पहली चौपाई में छिपा है जीवन की सफलता का सबसे बड़ा मूलमंत्र

गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सच्चे मन से हनुमान चालीसा का पाठ करने से जीवन के भय, संकट और नकारात्मकता दूर होती है और हनुमान जी की कृपा से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
हनुमान चालीसा की हर चौपाई में कई रहस्य छिपे हैं। लेकिन क्या आपने कभी इसकी पहली चौपाई के गहरे अर्थ और उसमें छिपे रहस्य पर ध्यान दिया है? ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं इस महत्वपूर्ण चौपाई का मतलब।
हनुमान चालीसा की पहली चौपाई (Jai Hanuman Gyan Gun Sagar Lyrics)
जय हनुमान ज्ञान गुन सागर।
जय कपीस तिहुं लोक उजागर॥
हनुमान चालीसा की इस पहली पंक्ति का अर्थ है कि हे श्री हनुमान जी! आपकी जय हो, आप ज्ञान और गुणों के अथाह सागर हैं। हे वानरों के स्वामी! आपकी जय हो। आपका यश और प्रकाश तीनों लोकों में फैला हुआ है।
जीवन के लिए बड़ी सीख
हनुमान चालीसा की इस पहली चौपाई से हमें जीवन में एक बड़ा सबक मिलता है। इस चौपाई से हमें यह सीख मिलती है कि जीवन में व्यक्ति के पास चाहे कितनी भी ताकत, पद और ज्ञान हो, उसे सदैव हनुमान जी की तरह ही विनम्र बने रहना चाहिए। अहंकार से दूर रहकर ही इंसान का यश तीनों लोकों में फैल सकता है।
हनुमान चालीसा की पहली चौपाई पढ़ने के लाभ
धार्मिक मान्यता के अनुसार, हनुमान चालीसा की पहली चौपाई का पाठ करने से स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है और ज्ञान की प्राप्ति होती है। साथ ही हनुमान जी की कृपा से समाज में मान-सम्मान मिलता है। इसके अलावा भक्त को मानसिक शांति मिलती है। मन का भटकाव और अज्ञान दूर होता है, जिससे एकाग्रता बढ़ती है।
इन बातों का रखें ध्यान
हनुमान चालीसा का पाठ करने से पहले स्नान करें और साफ कपड़े धारण करें।
पाठ के दौरान मन को इधर-उधर न भटकाएं। अपना पूरा ध्यान प्रभु के चरणों में रखें।
हनुमान चालीसा का पाठ करते समय जल्दबाजी न करें।
उच्चारण स्पष्ट और शुद्ध होना चाहिए। गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें।
पाठ के दिनों में या पाठ करने से पहले मांस-मदिरा, लहसुन-प्याज और तामसिक भोजन का सेवन बिल्कुल न करें।


