उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए: सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण फंसे ट्रैकर्स के संबंध में सचिव, आपदा प्रबंधन से दूरभाष पर वार्ता कर राहत एवं बचाव अभियान की विस्तृत जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ट्रैकिंग एवं पर्वतारोहण के लिए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में गए सभी ट्रैकर्स एवं पोर्टर्स की सुरक्षित वापसी सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में सभी आवश्यक संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित निकाला जाए।

मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में गए पर्यटकों को सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाने के साथ ही उनके लिए आवश्यक चिकित्सकीय सहायता, भोजन एवं अन्य जरूरी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्री और पर्यटक की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए संबंधित विभाग पूरी सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

Related Articles

Back to top button
T20: भारत का क्लीन स्वीप जानिये कितने खतरनाक हैं कबूतर। शतपावली: स्वस्थ रहने का एक आसान उपाय भारतीय मौसम की ALERT कलर कोडिंग In Uttar Pradesh Call in Emergency