मालवा-निमाड़ अंचल में बादल छाने से अचानक बदला मौसम, ठंडी हवाएं चलने से तापमान में दर्ज हुई गिरावट

मालवा-निमाड़ अंचल में बादल छाने से मौसम अचानक बदल गया, ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई। नीमच सहित कुछ इलाकों में बारिश भी हुई। मौसम विभाग द्वारा मंगलवार सुबह भी इंदौर में धुंध का असर रहने की संभावना जताई जा रही थी, जो सही साबित हुई। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के ऊपर बना हुआ है और व दूसरा हरियाणा के ऊपर सक्रिय है। उज्जैन संभाग से जबुलपुर संभाग तक एक द्रोणिका भी गुजर रही है, जिससे पश्चिमी अरब सागर से नमी आ रही है। इस वजह से ग्वालियर, सागर भोपाल व शहडोल व रीवा में ओलावृष्टि की संभावना है। आज इंदौर और उज्जैन में बूंदाबांदी होने के आसार है।

इंदौर में सोमवार को बढ़ा था तापमान

इंदौर में सोमवार को बादल छाए रहने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। शहर में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य था। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह धुंध का असर दिखाई दिया और सुबह 7 से 9 बजे तक दृश्यता दो हजार मीटर तक दर्ज की गई। दिन में उत्तर-पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी हवा 8 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। दिन में कुछ समय हवा की गति स्थिर भी रही।

Related Articles

Back to top button